फरीदाबाद के बीके सिविल अस्पताल में सोमवार को इलाज के दौरान एक व्यक्ति की मौत हो गई। मृतक के साथ आए उसके मकान मालिक और पड़ोसियों ने अस्पताल प्रशासन पर लापरवाही का आरोप लगाया है। उनका कहना है कि अस्पताल की लिफ्ट बंद होने के कारण मरीज को रैंप के रास्ते तीसरी मंजिल पर ले जाया जा रहा था और इसी दौरान उसकी मौत हो गई।
जानकारी के अनुसार फरीदाबाद के सेक्टर-23 स्थित संजय कॉलोनी में किराए के मकान में रहने वाले फैज अहमद की अचानक तबीयत खराब हो गई थी। तबीयत बिगड़ने पर उसके मकान मालिक और पड़ोसी उसे तुरंत इलाज के लिए बीके सिविल अस्पताल लेकर पहुंचे। अस्पताल में डॉक्टरों ने मरीज को तीसरी मंजिल पर बने हृदय केंद्र में दिखाने की सलाह दी।
मृतक के साथ आए मकान मालिक और पड़ोसी गोपाल राय ने बताया कि जब वे लोग मरीज को लेकर ओपीडी की लिफ्ट के पास पहुंचे तो उन्हें पता चला कि लिफ्ट काम नहीं कर रही है। इसके बाद मजबूरी में मरीज को रैंप के रास्ते तीसरी मंजिल पर ले जाने लगे।

No comments :