//# Adsense Code Here #//
फरीदाबाद 7 मार्च - भारत की कम्युनिस्ट पार्टी (मार्क्सवादी) ने रसोई गैस सिलेंडर के दामों में भाजपा सरकार द्वारा बेतहाशा बढ़ोतरी करने की आलोचना
की।
भारत की कम्युनिस्ट पार्टी (मार्क्सवादी) के हरियाणा राज्य सचिव मण्डल ने प्रेस को विज्ञप्ति जारी करते हुए रसोई गैस की क़ीमतों में बेतहासा वृद्धि किए जाने की कड़ी आलोचना की है l राज्य सचिव कामरेड प्रेम चंद और डिस्टिक सेक्रेट्री वीरेंद्र सिंह डंगवाल ने कहा कि
भाजपा शासन काल में एक बार फिर घरेलु रसोई गैस एलपीजी के दामों में 14.2 किलो ग्राम प्रति सिलेंडर 60 रुपए व कमर्शियल एलपीजी 19 किलो ग्राम प्रति सिलेंडर के दामों में 115 रुपए की बढ़ोतरी की गई है l पिछले साल 8 अप्रैल को भी इसी तरह बढ़ोतरी की गई थी l बीते इन 11 महीनों में यह दूसरी बार है l अब घरेलू रसोई गैस सिलेंडर की कीमत 925 रुपए व कमर्सियल गैस सिलेंडर की कीमत बढ़कर करीब 2200 रुपए हो गई है l रसोई गैस की लगातार बढ़ती कीमतें आम नागरिकों के लिए असहनीय हो गई हैंl बढ़ती महंगाई के कारण लोगों के लिए खाना पकाना दुर्भर हो गया है l भाजपा ने तो नारा दिया था बहुत हुई महंगाई की मार अबकी बार मोदी सरकार, लोगों ने मोदी जी को सत्ता पर बैठाया परन्तु महंगाई को कम नहीं करवाया l भाजपा शासन काल में रसोई गैस का सिलेंडर 400 रुपए से बढ़कर करीब एक हजार रुपए तक पहुँच गया है l भाजपा सरकार की करनी और कथनी का अंतर अब लोग समझने लगे हैं l उन्होंने आगे कहा गरीबों को राहत देना तो दूर प्रदेश की भाजपा सरकार ने करीब 14 लाख परिवारों के नाम बी पी एल सूची से हटा दिए हैं l एक ओर जहाँ गरीबों को सरकारी सस्ता राशन लेने से वंचित किया है वहीं दूसरी ओर सरकारी योजनाओं के लाभ से भी वंचित कर दिया है l हाल ही में केंद्र सरकार ने मनरेगा को खत्म करने श्रमिक विरोधी लेबर कोड्स का नोटिफिकेशन , बिजली संशोधन बिल, बीज संशोधन बिल व असमानता पूर्ण देश को बर्बाद करने वाली भारत -अमेरिका डील को अंजाम दिया हैl राज्य सचिव ने कहा कि भाजपा सरकार एक के बाद एक जनविरोधी फैंसले ले रही है l भाजपा सरकार द्वारा लगातार लिए जा रहे इन फैसलों से लोग तंग आ चुके हैं और अपने आपको ठगा हूआ महसूस कर रहे हैं l
सी पी आई (एम) भाजपा सरकार की जनविरोधी नीतियों के खिलाफ प्रदेश भर में 9 से 20 मार्च तक जनआक्रोश जत्थे चलाएगी और 24 मार्च को दिल्ली के रामलीला मैदान में विशाल जन आक्रोश रैली का आयोजन करेंगी l

No comments :