//# Adsense Code Here #//
कहते हैं भक्ति में इतनी शक्ति होती है कि इंसान अपने आराध्य को ही अपना सब कुछ मान लेता है। इतिहास में हम मीरा बाई की कृष्ण भक्ति के किस्से सुनते आए हैं, लेकिन क्या कलयुग में भी कोई मीरा हो सकती है? हरियाणा के यमुनानगर में ऐसा ही एक अनोखा और भावुक दृश्य देखने को मिला, जहां युवती ने भगवान श्रीकृष्ण को अपना पति मानते हुए पूरे वैदिक रीति-रिवाजों के साथ उनसे विवाह रचा लिया। इस अलौकिक विवाह में परिवार, रिश्तेदार और सैकड़ों शहरवासी भी शामिल हुए।
यमुनानगर की रहने वाली इशि
का बचपन से ही भगवान श्रीकृष्ण की भक्त बताई जा रही है। उसकी भक्ति इतनी गहरी हो गई कि उसने अपने जीवन को पूरी तरह ठाकुर जी को समर्पित करने का फैसला किया और विधिवत उनसे विवाह करने का संकल्प लिया। इस अनोखे विवाह की तैयारियां तीन दिनों तक चलती रहीं। रविवार को हल्दी की रस्म निभाई गई, सोमवार को मेहंदी का कार्यक्रम हुआ और मंगलवार को पूरे वैदिक मंत्रोच्चार और धार्मिक विधि-विधान के साथ विवाह संपन्न कराया गया।
प्रोफेसर कॉलोनी से ठाकुर जी की बारात धूमधाम से निकाली गई। बैंड-बाजों और नाच-गाने के बीच बाराती पैदल प्रोफेसर कॉलोनी से गोविंदपुरी तक पहुंचे और वहां से गाड़ियों के जरिए हरबंसपुरा स्थित इशिका के घर पहुंचे। रास्ते में लोगों ने बारात पर फूल बरसाकर इस अनोखे विवाह का स्वागत किया।

No comments :