HEADLINES


More

थाना ओल्ड क्षेत्र के लड़ाई-झगड़े के एक मामले में दो आरोपी गिरफ्तार

Posted by : pramod goyal on : Tuesday, 3 March 2026 0 comments
pramod goyal
//# Adsense Code Here #//

 फरीदाबाद – फरीदाबाद पुलिस द्वारा लड़ाई-झगड़े के मामलों में संलिप्त आरोपियों के विरुद्ध लगातार कार्रवाई की जा रही है। पुलिस चौकी सेक्टर-19 की टीम ने एक लड़ाई-झगड़े के मामले में दो आरोपित अश्वनी व रितिक निवासी गांव दौलताबाद, फरीदाबाद को गिरफ्तार किया है।


पुलिस प्रवक्ता अनुसार थाना ओल्ड में युवराज निवासी सेक्टर-11/D ने शिकायत दी कि वह अपने दोस्तों के साथ चौधरी ढाबा पर खाना खाने के लिये ग

या था। उनकी गाड़ी के आगे एक अन्य गाड़ी खड़ी थी। उस गाड़ी से एक युवक उतरा और गाड़ी हटाने के लिए कहने लगा। इस पर युवराज ने बताया कि उनका दोस्त ऑर्डर देने गया है, उसके आते ही गाड़ी हटा देगे। इतना सुनते ही वह युवक आवेश में आ गया और गाली-गलौज करने लगा। शोर सुनकर उसके तीन अन्य साथी भी डंडों के साथ गाड़ी से उतरकर आये और शिकायतकर्ता व उसके साथियों के साथ मारपीट शुरू कर दी। इसी दौरान एक युवक ने शिकायतकर्ता के सिर पर डंडा मार दिया, जिससे उसे गंभीर चोट आई। शिकायत पर थाना ओल्ड में संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया।

पूछताछ में सामने आया कि गाड़ी हटाने को लेकर कहासुनी के बाद आरोपितों ने झगड़ा किया। झगड़े के दौरान अश्वनी ने युवराज के सिर पर डंडा मारा, जबकि रितिक ने हाथापाई की। दोनों आरोपियों को माननीय अदालत में पेश कर न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया है।

No comments :

Leave a Reply