HEADLINES


More

आईएएस अधिकारी आशिमा बराड़ हरियाणा के चारों प्रमुख बिजली निगमों की अध्यक्ष बनी

Posted by : pramod goyal on : Monday, 30 March 2026 0 comments
pramod goyal
Saved under : , ,
//# Adsense Code Here #//

 हरियाणा आईएएस अधिकारी आशिमा बराड़ को प्रदेश के चारों प्रमुख बिजली निगमों की अध्यक्ष की जिम्मेदारी सौंपी गई है। इनमें हरियाणा विद्युत प्रसारण निगम, दक्षिण हरियाणा बिजली वितरण निगम, उत्तर हरियाणा बिजली वितरण निगम और हरियाणा विद्युत उत्पादन निगम शामिल हैं। इस संबंध में मुख्य सचिव ने आदेश जारी किया है।

अभी आशिमा बराड़ राज्य सरकार में आबकारी एवं कराधान विभाग, वित्त विभाग (हरियाणा-2) और ऊर्जा विभाग में आयुक्त एवं सचिव के पद पर कार्यरत हैं। यह आदेश तुरंत प्रभाव से लागू कर दिया गया है।

19 सितंबर 1979 को जन्मीं आशिमा बराड़, हरियाणा कैडर की 2004 बैच की भारतीय प्रशासनिक सेवा अधिकारी (IAS) हैं। उन्होंने दिल्ली स्कूल ऑफ इकोनॉमिक्स से बीए और एमए की डिग्री प्राप्त की है।


No comments :

Leave a Reply