फ़रीदाबाद, 06 मार्च। भाजपा जिला अध्यक्ष पंकज पूजन रामपाल ने कहा कि मोदी जी के नेतृत्व में केंद्र सरकार ने पिछले 12 वर्षों में महिला सशक्तिकरण के लिए कई ऐतिहासिक कदम उठाए हैं। महिलाओं की सुरक्षा, शिक्षा, स्वास्थ्य और आर्थिक आत्मनिर्भरता के लिए अनेक योजनाएं लागू की गई हैं। नगर निकाय और पंचायत चुनावों में महिलाओं को आरक्षण देकर उनकी भागीदारी बढ़ाई गई है। साथ ही नारी शक्ति वंदन अधिनियम के माध्यम से विधानसभा और लोकसभा में महिलाओं को 33 प्रतिशत आरक्षण देकर उनके सम्मान और स्वाभिमान को मजबूत किया गया है।
भाजपा जिला अध्यक्ष पंकज रामपाल ने आगे कहा कि महिला दिवस मनाने के लिए किसी एक दिन की आवश्यकता नहीं है, क्योंकि महिलाओं का महत्व हर दिन है। उन्होंने कहा कि नारी धैर्य, संवेदनशीलता और अपार शक्ति का प्रतीक है तथा उसे परिवार की प्रथम शिक्षिका माना जाता है। उन्होंने कहा कि नारी ही समाज और परिवार की आधारशिला है, इसलिए महिलाओं का सम्मान और सशक्तिकरण समाज की सर्वोच्च प्राथमिकता होना चाहिए। अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के उपलक्ष्य में भाजपा जिला कार्यालय अटल कमल में एक गरिमामयी कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में भाजपा जिला अध्यक्ष पंकज पूजन रामपाल, नगर निगम महापौर प्रवीण बत्रा जोशी, भाजपा महिला मोर्चा जिला अध्यक्ष राजबाला सरधाना, प्रदेश महिला मोर्चा कार्यालय सचिव अनीता शर्मा, प्रदेश सोशल मीडिया संयोजक श्वेता शर्मा, जिला उपाध्यक्ष सीमा भारद्वाज,पार्षद सीमा सुमंत चंदेल, आर्य कन्या गुरुकुल की आचार्य रेखा आर्य, महिला मोर्चा प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य शारदा गर्ग सहित अनेक मातृशक्ति एवं कार्यकर्ता मौजूद रहे। प्रधानमंत्री मोदी जी के श्रीअन्न (मिलेट) प्रयोग के आह्वान को आगे बढ़ाते हुए, कार्यक्रम में मिलेट से बने भोजन का वितरण किया गया। महिला खिलाड़ियों का सम्मान किया गया। गुरुकुल की ब्रह्मचारिणियों और दुर्गा वाहिनी की बहनों द्वारा सेल्फ डिफेन्स का प्रदर्शन कर महिलाओं में जागरूकता बढ़ाई गई। सभी वक्ताओं ने उपस्थित महिलाओं को अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस की हार्दिक शुभकामनाएँ दीं।

No comments :