//# Adsense Code Here #//
फरीदाबाद: पुलिस प्रवक्ता अनुसार तिगांव वासी एक युवती ने साइबर थाना बल्लभगढ में दी अपनी शिकायत में आरोप लगाया कि उसने मैट्रिमोनियल साइट SHAAADI.COM पर अपनी प्रोफाइल बनाई हुई है। 7 अक्टूबर 2025 को उसके पास एक अंजान नंबर से कॉल आया, जिसने अपने आपको एक लड़के गौरव का पिता और U.K में रहने बारे बताया। जिसने शिकायतकर्ता को कहा कि उसकी प्रोफाईल SHAAADI.COM पर देखी है और अपने बेटे गौरव से शादी शिकायतकर्ता से करने के लिये उसके पिता से बात करवाने के लिये कहा। इसके उपरांत 11 अक्टूबर को उसके पास व्हॉसएप पर कथित गौरव का कॉल आया, जिसने कहा कि शिकायतकर्ता बहुत लक्की है, उसकी वजह से उनको
बिजनेस में बहुत फायदा हुआ है। फिर उसी दिन शिकायतकर्ता के पास एक अंजान नंबर से कॉल आया, जिसने कहा कि आपके लिये U.K से गौरव ने गिफ्ट भेजे है। जिसके लिये ड्यूटी चार्ज के 25,100/- रुपये लगेगा व गिफ्ट में एक डायमंड रिंग, 6 हजार पोंड कैश, iphone 17 pro max, सेमसंग का फोन, सोने की चुडीया व डायमंड का नेक्लश है। जिसके लिए शिकायतकर्ता का एक डायमंड कार्ड बनेगा जिसकी कीमत 1,27,000 रुपये है। इस तरह ठगों द्वारा शिकायतकर्ता को झांसे में लेकर उससे कुल 8,37,000 रुपये की ठगी कर ली।जिस शिकायत पर साइबर थाना बल्लभगढ में संबंधित धाराओं में मामला दर्ज किया गया।
उन्होंने आगे बताया कि साइबर थाना बल्लबगढ की टीम ने 23 मार्च को असान अली(28) वासी जिला गोपालगंज बिहार को बिहार से गिरफ्तार किया है।
पूछताछ में सामने आया कि आरोपित ने पूर्व में गिरफ्तार एक खाताधारक महिला का खाता लेकर आगे ठगो को दिया था। आरोपी POP का काम करता है। जिसको माननीय न्यायलय में पेश कर जेल भेजा गया है।

No comments :