HEADLINES


More

अवैध नशा बेचने वाले तीन आरोपी गिरफ्तार, 700 ग्राम गांजा व 3.45 ग्राम स्मैक बरामद

Posted by : pramod goyal on : Saturday, 7 March 2026 0 comments
pramod goyal
//# Adsense Code Here #//

 फरीदाबाद: पुलिस उपायुक्त अपराध, मुकेश कुमार के मार्गदर्शन में फरीदाबाद पुलिस की अपराध शाखाओं द्वारा नशा तस्करों पर लगातार कार्रवाही की जा रही है। 06 मार्च को अपराध शाखा बॉर्डर व अपराध शाखा उंचा गांव की टीम ने अवैध नशा बेचने बारे अलग-अलग मामलों में 3 आरोपियों को गिरफ्तार किया है।  


पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि अपराध बॉर्डर की टीम ने अपने गुप्त सूत्रों की सूचना के आधार पर कार्रवाही करते हुए भुपेंद्र(40) वासी गांधी कॉलोनी, फरीदाबाद को 3.45 ग्राम स्मैक सहित नीलम चौक के पास से, आरोपी सुरज(30) वासी मुजेसर को मुजेसर फाटक के नजदीक से 308 ग्राम गांजा सहित गिरफ्तार किया है। 

वहीं अपराध शाखा उंचा गांव  की टीम ने विनोद(49) वासी आर्य नगर बल्लभगढ को 392 ग्राम गांजा सहित आर्य नगर बल्लभगढ से ही काबू किया है। जिनके विरुद्ध संबंधित थानों मे एन.डी.पी.एस. की धाराओं के अंतर्गत मामला दर्ज किया जाकर नियमानुसार कार्रवाई की गई।


No comments :

Leave a Reply