HEADLINES


More

हरी विहार कॉलोनी में 55 वर्षीय व्यक्ति का शव संदिग्ध परिस्थितियों में मिला

Posted by : pramod goyal on : Monday, 30 March 2026 0 comments
pramod goyal
//# Adsense Code Here #//

 फरीदाबाद के आदर्श नगर थाना क्षेत्र की हरी विहार कॉलोनी में एक 55 वर्षीय व्यक्ति का शव उसके किराए के कमरे में संदिग्ध परिस्थितियों में मिला। कमरे से तेज बदबू आने के बाद पड़ोस में रह रहे अन्य किराएदारों ने इसकी सूचना पुलिस को दी।


सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और दरवाजा खुलवाकर अंदर देखा तो व्यक्ति चारपाई पर मृत हालत में पड़ा मिला। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सिविल अस्पताल की मोर्च्युरी में रखवा दिया है और परिजनों को सूचना दे दी गई है।

आदर्श नगर थाना प्रभारी मनोज कुमार ने बताया कि रविवार देर शाम करीब 7 बजे पुलिस को सूचना मिली थी कि हरी विहार कॉलोनी में एक कमरे से काफी तेज बदबू आ रही है और कमरे का दरवाजा अंदर से बंद है। सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और दरवाजा खुलवाया गया। दरवाजा खोलने के बाद कमरे के अंदर एक व्यक्ति चारपाई पर मृत अवस्था में पड़ा हुआ मिला।

No comments :

Leave a Reply