HEADLINES


More

फरीदाबाद के 3 युवाओं ने UPSC क्वालिफाई किया

Posted by : pramod goyal on : Saturday, 7 March 2026 0 comments
pramod goyal
Saved under : , ,
//# Adsense Code Here #//

 संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) द्वारा घोषित किए गए सिविल सेवा परीक्षा परिणाम में फरीदाबाद के युवओं ने अपना परचम लहराया है। जहां कनिष्क अग्रवाल ने ऑल इंडिया में 72वीं रैंक प्राप्त की है। वही गांव मिर्जापुर के रहने वाले नीरज यादव ने 598वीं रैंक और शुभम झा ने 810वीं रैंक हासिल कर सफलता प्राप्त की है। उनकी इस कामयाबी से सभी के घरों में खुशी का माहौल है।

सेक्टर -28 के रहने वाले कनिष्क अग्रवाल ने साल 2023 में UPSC परीक्षा को पास कर कामयाबी हासिल की थी। उस समय उनकी रैंक 279वीं आई थी जिससे वह संतुष्ट नही थे। क्योंकि उनको भारतीय राजस्व सेवा (IRS) में चयन मिला था। लेकिन वो आईएएस बनना चाहते थे। इसी को लेकर उहोंने दोबारा से परीक्षा देने का फैसला लिया। इस बार उनको UPSC परीक्षा में 72वीं रैंक हासिल की है।


कनिष्क ने अपनी IRS की ट्रेनिंग के साथ ही UPSC की तैयारी जारी रखी। वह रोजाना करीब 7 से 8 घंटे पढ़ाई करते थे। ट्रेनिंग का टाइम खत्म होते ही वह UPSC की तैयारी में लग जाते थे। उन्होंने अपने मात-पिता को इस कामयाबी का श्रेय दिया है।

No comments :

Leave a Reply