HEADLINES


More

फरीदाबाद पुलिस का अवैध हथियार रखने वालों पर प्रहार, 3 आरोपी गिरफ्तार, 2 देसी कट्टे बरामद

Posted by : pramod goyal on : Monday, 9 March 2026 0 comments
pramod goyal
//# Adsense Code Here #//

 फरीदाबाद: फरीदाबाद पुलिस द्वारा अवैध हथियार रखने वालों के विरुद्ध लगातार सख्त कार्रवाई की जा रही है। इसी क्रम में फरीदाबाद पुलिस की क्राइम ब्रांच की विभिन्न शाखाओं ने अलग-अलग स्थानों पर कार्रवाई करते हुए 3 आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से 2 देसी कट्टे बराम


द किए हैं।


पुलिस प्रवक्ता ने जानकारी देते हुए बताया कि 08 मार्च को क्राइम ब्रांच उंचा गांव की टीम ने गुप्त सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए सोहेब(21) निवासी आजाद नगर मुजेसर फरीदाबाद को सिही बाईपास रोड से एक देसी कट्टा सहित गिरफ्तार किया था। जिसने दौराने पूछताछ बताया कि वह यह देसी कट्टा 3500 रुपये में साहिल(19) वासी सेक्टर 24 फरीदाबाद से लेकर आया था। जिस पर कार्रवाई करते हुये क्राईम ब्रांच उंचा गांव की टीम ने साहिल को आजाद नगर सेक्टर 24 फरीदाबाद से गिरफ्तार किया है।  

 वहीं अपराध शाखा सेंट्रल की टीम ने आरोपी अमजद खान(34) निवासी गांव कुरेशीपुर ,धौज फरीदाबाद को IMT एरिया फरीदाबाद से एक देसी कट्टा सहित गिरफ्तार किया है, 

आरोपियों के विरुद्ध संबंधित थानों में शस्त्र अधिनियम की धाराओं के अंतर्गत अभियोग पंजीकृत किए गए हैं। सभी आरोपियों को माननीय न्यायालय में पेश कर न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया है।

No comments :

Leave a Reply