//# Adsense Code Here #//
फरीदाबाद- फरीदाबाद पुलिस द्वारा अपराध व अपराधियों पर लगातार कार्रवाई की जा रही है। 4 मार्च को गांव मलेरना में महिला व उसके ससुर को कहासुनी उपरांत धक्का देकर छत से गिराने के मामले में रोहित(28) व मोहित(21) वासी गांव मलेरना फरीदाबाद को गिरफ्तार किया है।
पुलिस प्रवक्ता अनुसार गांव मलेरना वासी एक महिला ने थाना सदर बल्लभगढ में दी अपनी शिकायत में बताया कि 4 मार्च को वह अपनी ननद के साथ छत पर मौजुद थी तभी उनके पडोसी रोहित व मोहित अपने दो साथियो के साथ उनकी छत पर आये और उनको रंग व किचड लगाने लगे। जिनको मना किया तो बदतमीजी करने लगे और जब शिकायतकर्ता का सुसर ओमप्रकाश इनको रोकने के लिये छत पर आया तो आरोपितो ने शिकायतकर्ता व उसके ससुर ओमप्राकाश को छत से धक्का देकर जमीन पर गिरा दिया। जिससे शिकायतकर्ता व उसके ससुर को चोटे आई। जिस संबंध में थाना सदर बल्ल
भगढ में संबंधित धाराओं में मामला दर्ज किया गया।
भगढ में संबंधित धाराओं में मामला दर्ज किया गया।
पूछताछ में सामने आया कि दोनों आरोपी सगे भाई है तथा शिकायतकर्ता के पडोसी है। 4 मार्च को दिन के समय आरोपित अपने अन्य साथी के साथ शिकायतकर्ता के मकान की छत पर आये और उनको रंग व किचड लगाने लगे। शिकायतकर्ता ने विरोध किया तो उसके साथ कहासुनी की तभी छत पर ओमप्रकाश भी आ गया कहासुनी बढ गई तो उन्होंने शिकायतकर्ता व ओमप्रकाश को धक्का देकर छत से गिरा दिया।
आरोपित रोहित पर लडाई झगडे, चोरी व शस्त्र अधिनियम सहित 4 मामले पूर्व में दर्ज है। जिनको न्यायलय में पेश कर जेल भेजा गया है।

No comments :