HEADLINES


More

डबुआ गांव में महिला को झांसे में लेकर उतरवाये थे कुण्डल, 2 को किया गिरफ्तार

Posted by : pramod goyal on : Sunday, 29 March 2026 0 comments
pramod goyal
//# Adsense Code Here #//

 फरीदाबाद- फरीदाबाद पुलिस द्वारा अपराधियों पर लगातार प्रभावी कार्रवाई की जा रही है। 26 मार्च को गांव डबुआ में महिला को बातो में उलझा कर उसके कुण्डल उतरवाकर ले जाने के मामले में क्राइम ब्रांच बदरपुर बॉर्डर की टीम


ने दो आरोपितों को गिरफ्तार किया है जिनकी पहचान ओमिन(28) व रियासत(32) वासी गांव तिलपत फरीदाबाद के रूप में हुई है।


पुलिस प्रवक्ता अनुसार डबुआ वासी एक महिला ने थाना डबुआ में दी अपनी शिकायत में बताया कि 26 मार्च को सुबह करीब 6:30 बजे वह डॉक्टर की दुकान से अपने घर जा रही थी। तभी रास्ते में एक अंजान लडके ने उसका रास्ता रोक लिया और उससे मंदिर का रास्ता पुछने लगा, तभी उस लडके के दो साथी और आ जाते है जो उसे बातों में लगाकर उसके कुण्डल उतरवा लिये और वहां से फरार हो गये। जिस शिकायत पर थाना डबुआ में संबंधित धाराओं के अंतर्गत मामला दर्ज किया गया।

पूछताछ में सामने आया कि दोनों आरोपी एक ही गांव के रहने वाले है। 26 मार्च की सुबह उनके एक अन्य साथी ने महिला का रास्ता रोक कर उसे बातो में लगा लिया था और फिर ओमिन व रियासत भी वहां आ गये थे। जिन्होंने मिलकर महिला को अपनी बातो में फंसा लिया था और उसके कुण्डल उतरवा लिये थे। जिसके उपरांत तीनों वहां से फरार हो गये।

दोनों आरोपितों को माननीय न्यायलय में पेश 4 दिन के पुलिस रिमांड पर लिया गया है।

No comments :

Leave a Reply