//# Adsense Code Here #//
फरीदाबाद: फरीदाबाद पुलिस द्वारा अवैध हथियार रखने वालों के विरुद्ध लगातार सख्त कार्रवाई की जा रही है। इसी क्रम में फरीदाबाद पुलिस की क्राइम ब्रांच की विभिन्न शाखाओं ने अलग-अलग स्थानों पर कार्रवाई करते हुए 2 आरोपियों को गिरफ्तार कर
उनके कब्जे से 2 देसी कट्टे बरामद किए हैं।
पुलिस प्रवक्ता ने जानकारी देते हुए बताया कि 09 मार्च को क्राइम ब्रांच सेक्टर-56 की टीम ने गुप्त सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए मनीष गाँव सद्पुरा, फरीदाबाद को मैट्रो फ्लैट्स के पास से एक देसी कट्टा सहित गिरफ्तार किया है। वहीं अपराध शाखा AVTS 2 की टीम ने आरोपी जगदीश वासी विनय नगर, फरीदाबाद को हरकेश नगर, फरीदाबाद से एक देसी कट्टा सहित गिरफ्तार किया है,
आरोपियों के विरुद्ध संबंधित थानों में शस्त्र अधिनियम की धाराओं के अंतर्गत अभियोग पंजीकृत किए गए हैं। दोनों आरोपियों को माननीय न्यायालय में पेश कर न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया है।

No comments :