HEADLINES


More

शहीद दिवस ( 23 मार्च) पर मेगा पदयात्रा के मद्देनज़र यातायात एडवाइजरी जारी

Posted by : pramod goyal on : Saturday, 21 March 2026 0 comments
pramod goyal
Saved under : , ,
//# Adsense Code Here #//

 फरीदाबाद- 23 मार्च 2026 (शहीद दिवस) के अवसर पर MY Bharat (Mera Yuva Bharat) के तत्वावधान में फरीदाबाद में एक मेगा पदयात्रा का आयोजन किया जा रहा है। इस पदयात्रा में बड़ी संख्या में स्कूल, कॉलेज, आईटीआई एवं एनसीसी के विद्यार्थी भाग लेंगे।


यह पदयात्रा के.एल. मेहता कॉलेज से प्रारंभ होकर डीसीपी एनआईटी कार्यालय के सामने से होते हुए के.सी. रोड (के.सी. सिनेमा रोड) से शहीद भगत सिंह चौक (एनआईटी-5) तक जाएगी। 

पदयात्रा के दौरान 23 मार्च 2026 को प्रातः 06:00 बजे से 11:00 बजे तक बीके चौक से शहीद भगत सिंह चौक (एनआईटी) तक का मार्ग पूर्णतः यातायात के लिए बंद रहेगा। इस अवधि में उक्त मार्ग पर सभी प्रकार के वाहनों का आवागमन प्रतिबंधित रहेगा तथा पूरे मार्ग पर किसी भी प्रकार की पार्किंग की अनुमति नहीं होगी।

इस संबंध में डीसीपी ट्रैफिक/डीसीपी एनआईटी जयबीर सिंह ने बताया कि पदयात्रा के दौरान यातायात व्यवस्था को सुचारु बनाए रखने हेतु पर्याप्त पुलिस बल की तैनाती की जाएगी तथा आवश्यकतानुसार डायवर्जन लागू किए जाएंगे। तथा पूरे रूट पर यातायात प्रबंधन एवं निगरानी सुनिश्चित की जाएगी, ताकि आमजन को न्यूनतम असुविधा हो और यातायात व्यवस्था सुचारु रूप से संचालित रहे। सभी प्रकार की ड्यूटी/व्यवस्था के प्रभारी शैलेंद्र कुमार, एसीपी ट्रैफिक-1 होंगे।

फरीदाबाद पुलिस द्वारा आमजन से अपील की जाती है कि उक्त समयावधि के दौरान के.सी. रोड एवं आसपास के मार्गों का उपयोग करने से बचें तथा वैकल्पिक मार्गों का प्रयोग करें। नागरिकों से अनुरोध है कि वे अपनी यात्रा की योजना पूर्व में ही बनाकर चलें, ताकि किसी भी प्रकार की असुविधा से बचा जा सके।

पदयात्रा के दौरान आपातकालीन सेवाओं (एम्बुलेंस आदि) को प्राथमिकता के साथ मार्ग उपलब्ध कराया जाएगा। यातायात पुलिस द्वारा मौके पर आवश्यक मार्गदर्शन एवं सहायता प्रदान की जाएगी।


No comments :

Leave a Reply