//# Adsense Code Here #//
फरीदाबाद: पुलिस उपायुक्त अपराध, मुकेश कुमार के मार्गदर्शन में फरीदाबाद पुलिस की अपराध शाखाओं द्वारा नशा तस्करों पर लगातार कार्रवाही की जा रही है, इसी क्रम में क्राईम ब्रांच सेक्टर-56 की टीम ने कार्रवाई करते हुए 222 ग्राम गांजा सहित एक आरोपी को गिरफ्तार किया है।
पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि 21 मार्च को अपराध शाखा सेक्टर-56 की टीम ने अपने गुप्त सूत्रों की सूचना पर कार्रवाही करते हुए सौपाल कडायत उर्फ संजय नेपाली वासी नेपाली हाल गांधी कॉलोनी, फरीदाबाद को 222 ग्राम गांजा सहित पटेल चौक के पास से काबू किया है। जिसके विरुद्ध थाना NIT में एन.डी.पी.एस. की धाराओं के अंतर्गत मामला दर्ज किया गया।
पूछताछ में सामने आया कि आरोपी 500 ग्राम गांजा दिल्ली से 5000 रुपये में खरीद कर लाया था। जिसमें से 278 ग्राम इसने बेच दिया था। जिसको माननीय अदालत में पेश कर न्यायिक हिरासत में जेल भेजा गया है।

No comments :