HEADLINES


More

गुरुग्राम में पिता 2 साल की बेटी को लेकर 23वीं मंजिल से कूदा:दोनों की मौत

Posted by : pramod goyal on : Monday, 16 March 2026 0 comments
pramod goyal
Saved under : , ,
//# Adsense Code Here #//

 गुरुग्राम में सोमवार को एक पिता अपनी दो साल की बेटी को गोद में उठाकर सोसाइटी की 23वीं मंजिल से कूद गया। नीचे गिरते ही दोनों की मौके पर ही मौत हो गई। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस की टीम तुरंत मौके पर पहुंची। शवों को कब्जे में लेकर जिला नागरिक अस्पताल भिजवा दिया गया है।

मृतक की पहचान दिल्ली के नांगलोई निवासी राहुल के तौर पर हुई है। वह गुरुग्राम में सेक्टर-102 स्थित जॉयविले सोसाइटी में पत्नी और बेटी नीतू के साथ रहता था। अभी यह पता नहीं चल पाया है कि व्यक्ति ने ऐसा कदम क्यों उठाया। नांगलोई से अमित के परिवार के लोग बुलाए गए हैं।

धनकोट चौकी इंचार्ज जगमाल ने बताया कि मृतक की पत्नी से पूछताछ की जा रही है, ताकि सुसाइड के पीछे के सटीक कारणों का पता लगाया जा सके। फिलहाल प्रारंभिक जांच में पारिवारिक विवाद या मानसिक तनाव की आशंका जताई जा रही है, लेकिन कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है।


No comments :

Leave a Reply