HEADLINES


More

1.110 किलोग्राम गांजा के साथ एक गिरफ्तार, AVTS-2 की कार्रवाई

Posted by : pramod goyal on : Wednesday, 11 March 2026 0 comments
pramod goyal
//# Adsense Code Here #//

 फरीदाबाद: पुलिस उपायुक्त अपराध, मुकेश कुमार के मार्गदर्शन में फरीदाबाद पुलिस की अपराध शाखाओं द्वारा नशा तस्करों पर लगातार कार्रवाही की जा रही है, इसी क्रम में AVTS-2 की टीम ने कार्रवाई करते हुए 1.110 किलोग्राम गांजा सहित एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। 



पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि 10 मार्च को AVTS-2 की टीम ने अपने गुप्त सूत्रों की सूचना पर कार्रवाही करते हुए राजू(48) वासी सेक्टर 28 फरीदाबाद को 1.110 किलोग्राम गांजा सहित सेक्टर-28 क्षेत्र से काबू किया है। जिसके विरुद्ध सेक्टर-31 में एन.डी.पी.एस. की धाराओं के अंतर्गत मामला दर्ज किया गया।

पूछताछ में सामने आया कि आरोपी 1.110 किलोग्राम गांजा दमोह मध्य प्रदेश से 6000 रुपये में खरीद कर लाया था। जिसको माननीय अदालत में पेश कर 3 दिन का पुलिस रिमांड लिया गया है।

No comments :

Leave a Reply