HEADLINES


More

फरीदाबाद पुलिस के 10 पुलिसकर्मी हुए सेवानिवृत्त

Posted by : pramod goyal on : Monday, 30 March 2026 0 comments
pramod goyal
Saved under : , ,
//# Adsense Code Here #//

 फरीदाबाद: आज फरीदाबाद पुलिस परिवार के 10 पुलिसकर्मियों की सेवानिवृत्ति के अवसर पर पुलिस आयुक्त कार्यालय, सेक्टर-21C में एक सम्मानपूर्वक विदाई समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में पुलिस उपायुक्त मुख्यालय, फरीदाबाद, भलाई निरीक्षक सहित पुलिस आयुक्त कार्यालय के अन्य अधिकारी व कर्मचारी उपस्थित रहे।



पुलिस प्रवक्ता ने जानकारी देते हुए बताया कि पुलिस आयुक्त कार्यालय के सभागार में फरीदाबाद पुलिस विभाग में लंबे समय तक सेवाएं देने वाले इंस्पेक्टर हरदेव सिंह, राकेश कुमार, राजेन्द्र कुमार, नरेश कुमार, कीमत लाल, SI राम बाबू, ASI/ESI गजेन्द्र सिंह, ASI समय सिंह, ESI रंजित घोष एवं EHC राजवीर सिंह की सेवानिवृत्ति के उपलक्ष्य में विदाई समारोह आयोजित किया गया।

इस अवसर पर पुलिस उपायुक्त मुख्यालय, फरीदाबाद ने कहा कि पुलिसकर्मी अपना संपूर्ण सेवाकाल आमजन की सुरक्षा एवं सेवा में समर्पित करते हैं और विभागीय कार्यों में अपना महत्वपूर्ण योगदान देते हैं। सेवानिवृत्त पुलिसकर्मियों द्वारा विभाग एवं समाज के लिए किए गए कार्य सदैव स्मरणीय रहेंगे।

No comments :

Leave a Reply