हरियाणा के कैथल में गुहला से कांग्रेस विधायक देवेंद्र हंस के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है। मामला 28 दिन पहले का है, जब कांग्रेस विधायक ने एसडीएम कैप्टन प्रमेश सिंह को झुनझुना थमा दिया था।
विधायक बीडीपीओ चीका परिसर में दुकानों के निर्माण से संबंधित मामले में विरोध प्रदर्शन करने के लिए एसडीएम कार्यालय गुहला पहुंचे। आरोप है कि यहां उनकी एसडीएम से काफी बहस हुई थी।
बहस बढ़ने पर हंस ने एसडीएम को झुनझुना थमाते हुए कहा था- पकड़ो और जाकर बजाते रहो। इसकी शिकायत एसडीएम ने पुलिस के आला अधिकारियों से की थी, जिस पर अब केस दर्ज किया गया है। इसमें विधायक के अलावा उनके चार साथियों को भी नामजद किया गया है।
इस संबंध में गुहला डीएसपी कुलदीप बेनीवाल ने बताया कि एसडीएम की शिकायत पर विधायक और उनके साथियों पर मानहानि, धमकी देने और सरकारी काम में बाधा डालने के आरोप में FIR दर्ज की गई है।

No comments :