//# Adsense Code Here #//
पंचकूला में हरियाणा पब्लिक सर्विस कमीशन (HPSC) के मुख्यालय पर प्रदर्शन करने जा रहे यूथ कांग्रेस के कार्यकर्ताओं पर पुलिस ने वाटर कैनन का प्रयोग किया। इसके विरोध में रोहतक से कांग्रेस सांसद दीपेंद्र हुड्डा, अंबाला से कांग्रेस सांसद वरुण मुलाना और यूथ कांग्रेस अध्यक्ष निशित कटारिया बैरिकेड्स पर चढ़ गए। इसके बाद पुलिस ने दीपेंद्र हुड्डा, वरुण
मुलाना व अन्य को हिरासत में ले लिया।
यूथ कांग्रेस इंग्लिश असिस्टेंट प्रोफेसर भर्ती में 600 पदों में से 450 खाली रहने, पीजीटी कंप्यूटर साइंस में 1700 पदों में केवल 39 युवा के पास होने, 35 प्रतिशत क्राइटेरिया और चेयरमैन को हटाने को लेकर प्रदर्शन कर रही है। पंचकूला में HPSC के खिलाफ करीब 50 दिन से सेक्टर-5 परेड ग्राउंड में धरना चल रहा है।

No comments :