HEADLINES


More

सामुदायिक पुलिसिंग सेल फरीदाबाद का DIGM लॉ कॉलेज जसाना में जागरूकता कार्यक्रम

Posted by : pramod goyal on : Monday, 9 February 2026 0 comments
pramod goyal
Saved under : , ,
//# Adsense Code Here #//

 फरीदाबाद पुलिस द्वारा आमजन को लगातार जागरूक किया जा रहा है, इसी क्रम में सामुदायिक पुलिसिंग सेल फरीदाबाद द्वारा DIGM लॉ कॉलेज जसाना, फरीदाबाद में एक जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया।


कार्यक्रम में निरीक्षक सुनीता, प्रभारी सामुदायिक पुलिसिंग सेल फरीदाबाद द्वारा क्राइम अगेंस्ट वीमेन एवं बाल विवाह निषेध अधिनियम के विषय में विस्तृत जानकारी दी गई। उन्होंने बताया कि बाल विवाह समाज की एक कुप्रथा है, जो बालिकाओं को शारीरिक, मानसिक एवं सामाजिक रूप से कमजोर बनाती है तथा उनके अधिकारों और भविष्य पर नकारात्मक प्रभाव डालती है। उन्होंने कहा कि ऐसी कुप्रथाएं म

हिलाओं के विरुद्ध अपराधों को बढ़ावा देती हैं, इसलिए इससे संबंधित कानूनों की जानकारी एवं पालन अत्यंत आवश्यक है।

कार्यक्रम के दौरान उपस्थित लोगों को आपातकालीन सहायता नंबर डायल 112, 1030, 1033, 1098 आदि की जानकारी दी गई तथा नशा मुक्ति से संबंधित MANAS ऐप के बारे में भी अवगत कराया गया। जागरूकता कार्यक्रम के दौरान लगभग 500 लोगों को जागरूक किया गया, जिससे समाज में कानून के प्रति चेतना एवं सकारात्मक संदेश प्रसारित हुआ है। 

No comments :

Leave a Reply