//# Adsense Code Here #//
एन आई टी स्थित शगुन बैंकेट में “पंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण महाभियान 2026” योजना के अंतर्गत एक भव्य एवं सुव्यवस्थित कार्यशाला का आयोजन जिला अध्यक्ष सोहन पाल सिंह जी की अध्यक्षता में सफलतापूर्वक सम्पन्न हुआ। कार्यशाला का उद्देश्य संगठनात्मक मजबूती, विचारधारा की स्पष्टता तथा आगामी चुनावी एवं सामाजिक अभियानों के लिए कार्यकर्ताओं को प्रशिक्षित एवं सक्रिय करना रहा।
कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्वलन एवं वंदे मातरम् के साथ हुआ। इसके पश्चात जिला अध्यक्ष ने अपने अध्यक्षीय संबोधन में कहा कि यह प्रशिक्षण महाभियान प्रत्येक कार्य
कर्ता को वैचारिक रूप से सशक्त बनाने और संगठन की कार्यपद्धति को बूथ स्तर तक प्रभावी ढंग से लागू करने का माध्यम है। उन्होंने कहा कि जब कार्यकर्ता प्रशिक्षित, अनुशासित और समर्पित होता है, तभी संगठन निरंतर प्रगति करता है।
कर्ता को वैचारिक रूप से सशक्त बनाने और संगठन की कार्यपद्धति को बूथ स्तर तक प्रभावी ढंग से लागू करने का माध्यम है। उन्होंने कहा कि जब कार्यकर्ता प्रशिक्षित, अनुशासित और समर्पित होता है, तभी संगठन निरंतर प्रगति करता है।
कार्यशाला में प्रदेश संगठन महामंत्री फणींद्रनाथ शर्मा जी मुख्य वक्ता के रूप में उपस्थित रहे। अपने विस्तृत मार्गदर्शन में उन्होंने पार्टी की विचारधारा, संगठनात्मक संरचना, सेवा कार्यों की परंपरा, सोशल मीडिया की रणनीतिक भूमिका तथा प्रत्येक पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता के दायित्वों पर गहन प्रकाश डाला। उन्होंने विशेष रूप से डिजिटल युग में सकारात्मक संवाद, तथ्यपरक प्रस्तुति और विपक्ष के भ्रमजाल का संयमित उत्तर देने की आवश्यकता पर बल दिया।
उन्होंने कहा कि “संगठन की असली ताकत बूथ स्तर का कार्यकर्ता है। यदि बूथ मजबूत है तो जीत सुनिश्चित है। उन्होंने कहा कि प्रशिक्षण का मुख्य उद्देश्य व्यक्ति निर्माण से राष्ट्र निर्माण करना है।
” उनके ओजस्वी और प्रेरक उद्बोधन ने उपस्थित कार्यकर्ताओं में नई ऊर्जा, आत्मविश्वास और स्पष्ट दिशा का संचार किया।
इस अवसर पर प्रदेश सचिव, भाजपा एवं रेवाड़ी के जिला प्रभारी नसीम अहमद, फरीदाबाद महानगर के प्रभारी कमल यादव, बल्लभगढ़ विधायक मूलचंद शर्मा, एनआईटी फरीदाबाद से विधायक सतीश फागना, फरीदाबाद के मेयर प्रवीण जोशी, हुकम सिंह भाटी, पूर्व विधायक टेकचंद शर्मा, बलदेव अलावलपुर, प्रदेश प्रवक्ता विजेंद्र नेहरा, जिला महामंत्री अनुराग गर्ग, कविंद्र चौधरी, जिला मीडिया प्रभारी राजेश कौशिक सहित अनेक वरिष्ठ पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।
कार्यशाला में विभिन्न सत्रों के माध्यम से संगठनात्मक अनुशासन, जनसंपर्क अभियान, केंद्र एवं राज्य सरकार की योजनाओं के प्रभावी प्रचार-प्रसार, लाभार्थी संपर्क, सोशल मीडिया प्रबंधन तथा बूथ सशक्तिकरण जैसे विषयों पर विस्तृत चर्चा की गई। प्रतिभागियों ने प्रश्नोत्तर सत्र में अपनी जिज्ञासाएँ भी रखीं, जिनका समाधान वरिष्ठ नेतृत्व द्वारा विस्तारपूर्वक किया गया।
कार्यक्रम के समापन अवसर पर सभी पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने सामूहिक रूप से संकल्प लिया कि वे संगठन जी संगठन को और अधिक सशक्त, सक्रिय एवं संगठित बनाएंगे।

No comments :