फरीदाबाद जिले में अमेरिका के साथ हुई ट्रेड डील, हरियाणा में पेंशन काटे जाने और बीपीएल कार्ड रद्द किए जाने सहित कई जनहित मुद्दों को लेकर आज Indian National Congress ने जिला मुख्यालय पर जोरदार प्रदर्शन किया। प्रदर्शन फरीदाबाद के सेक्टर-12 स्थित लघु सचिवालय के बाहर किया गया, जहां बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता और पदाधिकारी एकत्रित हुए।
प्रदर्शन का नेतृत्व जिला अध्यक्ष बलजीत कौशिक ने किया। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने सरकार के खिलाफ नारेबाजी करते हुए अपनी मांगों को जोरदार तरीके से उठाया। बाद में कांग्रेस प्रतिनिधिमंडल ने जिला प्रशासन के माध्यम से राज्यपाल के नाम ज्ञापन सौंपा और विभिन्न मुद्दों पर तत्काल हस्तक्षेप की मांग की।
कांग्रेस नेताओं ने आरोप लगाया कि अमेरिका के साथ की गई ट्रेड डील से देश और प्रदेश के किसानों को भारी नुकसान उठाना पड़ सकता है। उनका कहना है कि इस समझौते के चलते स्थानीय किसानों की फसलों को उचित दाम नहीं मिल पाएंगे और विदेशी उत्पादों के बढ़ते आयात से कृषि क्षेत्र प्रभावित होगा।
जिला अध्यक्ष बलजीत कौशिक ने कहा कि यदि यह ट्रेड डील वापस नहीं ली गई, तो किसान सड़कों पर उतरने को मजबूर हो जाएंगे। उन्होंने स्पष्ट किया कि कांग्रेस पार्टी किसानों के हितों की रक्षा के लिए संघर्ष करती रहेगी और जरूरत पड़ी, तो आंदोलन को और तेज किया जाएगा। प्रदर्शन में हरियाणा में बुजुर्गों, विधवाओं और अन्य पात्र लाभार्थियों की पेंशन काटे जाने का मुद्दा भी प्रमुखता से उठाया गया।
कांग्रेस नेताओं ने कहा कि सरकार की नीतियों के कारण कई जरूरतमंद लोगों की पेंशन बंद कर दी गई है, जिससे उन्हें आर्थिक परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। साथ ही बीपीएल कार्ड रद्द किए जाने को लेकर भी नाराजगी जताई गई। उनका आरोप है कि बिना उचित जांच के गरीब परिवारों के कार्ड काटे जा रहे हैं, जिससे उन्हें राशन और अन्य सरकारी सुविधाओं से वंचित होना पड़ रहा है।
कांग्रेस नेताओं ने चेतावनी दी, कि यदि सरकार ने जल्द ही इन मांगों पर सकारात्मक निर्णय नहीं लिया, तो प्रदेशभर में आंदोलन को और व्यापक रूप दिया।

No comments :