//# Adsense Code Here #//
फरीदाबाद- पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि संजय कालोनी सेक्टर-23 वासी एक व्यक्ति ने पुलिस चौकी ग्रीनफील्ड कालोनी में दी अपनी शिकायत में बताया कि 20 फरवरी को उसका बेटा तरुण किसी काम से स्कूटी पर ओमेक्स सोसाइटी से बाहर जा रहा था तभी पीछे से एक गाडी चालक ने उसकी बेटे की स्कूटी में टक्कर मार दी, जिससे उसकी बेटे की मौका पर ही मृत्यु हो गई। जिस संबंध में थाना सुरजकुण्ड में संबंधित धाराओं में मामला द
र्ज किया गया।
उन्होंने आगे बताया कि मामले में कार्रवाई करते हुये पुलिस चौकी ग्रीमफील्ड कालोनी की टीम ने आरोपी गाडी चालक रिजुल सतीजा(19) वासी सेक्टर 46 को गिरफ्तार किया है।
पूछताछ में सामने आया कि आरोपी 20 फरवरी को गाडी चलाकर अनंगपुर से मानव रचना रोड की तरफ जा रहा था जहां उसने लापरवाही से गाडी चलाते हुये पीडित तरुण की स्कूटी से गाडी टकरा दी। जिससे तरुण की मौका पर मृत्यु हो गई। आरोपी को माननीय न्यायलय में पेश किया गया जहां से उसकी जमानत मंजूर हुई है।

No comments :