HEADLINES


More

जाट समाज ने धूमधाम से मनाया होली मिलन समारोह

Posted by : pramod goyal on : Sunday, 22 February 2026 0 comments
pramod goyal
//# Adsense Code Here #//

 फरीदाबाद, 22 फरवरी  -: जाट समाज द्वारा ‘होली के रंग- अपनों के संग’ के साथ सैक्टर-16 स्थित किसान भवन में भव्य होली मिलन समारोह का आयोजन किया गया। समारोह में जाट समाज के सदस्यों व लोगों ने एक दूसरे को चंदन का टीका लगाकर एक दूसरे को होली की बधाई दी व फूलों की होली खेली। वहीं यथार्थ अस्पताल के डाक्टरों ने बीमारियों व उनसे बचाव के बारे में लोगों को जागरूक किया। कार्यक्रम में मुख्यातिथि पूर्व अतिरिक्त डिस्ट्रिक्ट जज राजेश गर्ग ने कहा कि इस प्रकार के कार्यक्रमों


से आपसी सौहार्द व प्रेम की भावना को परस्पर बढ़ावा मिलता है तथा आपस के मनमुटाव भी दूर हो जाते हैं। समारोह में ययार्थ अस्पताल के न्यूरोसर्जन धर्मवीर सिंह फौजदार ने जाट समाज फरीदाबाद द्वारा समाजहित में किए जा रहे कार्यों की सरहाना करते हुए कहा कि जाट समाज लोगों की भलाई के लिए अनेक कार्य कर रही है उनके कार्यों की जितनी प्रसंशा की जाए उतनी ही कम है। उन्होंने कहा कि आजकल बाजार में मिलने वाले रंगों में केमिकल और कांच इत्यादि मिला होने से ये रंग त्वचा को भी बहुत नुकसान पहुंचाते हैं। इसलिए फूलों की होली ही अतिउत्तम है। समारोह में जाट समाज फरीदाबाद के प्रधान जेपीएस सांगवान ने सभी को होली की शुभकानाए देते हुए कहा कि होली का त्यौहार हमें भाईचारे के साथ-साथ एकता का संदेश भी देता है। हमें इस त्योहार पर आपसी भेदभाव भुलाकर एक दूसरे को गले लगाना चाहिए। जाट समाज फरीदाबाद के महासचिव एचएस मलिक ने सभी अतिथियों का धन्यवाद करते हुए जाट समाज के कार्यो का लेखा जोखा प्रस्तुत किया। उन्होंने बताया कि जाट समाज मेधावी बच्चों को आगे बढ़ाने के लिए उन्हें समय-समय पर पुरस्कृत व आर्थिक मदद भी प्रदान करती है। वहीं शहीद विधवाओं, खिलाडियों व दिव्यांगों को आर्थिक मदद प्रदान कर उनका मनोबल बढ़ाती है। मलिक ने बताया कि यूपीएससी की तैयारी करने वाले बच्चों को भी सस्ंथा आर्थिक मदद प्रदान करती है। उन्होंने बताया कि जाट समाज द्वारा निशुल्क डिस्पेंसरी भी चलाई जा रही है जिसमें लोग अपना इलाज निशुल्क करवाते हैं व उन्हें दवाइंयों भी निशुल्क प्रदान की जाती है। समारोह में कर्नल गोपाल सिंह ने बृज के रसिया गाकर लोगों का मनोजरंन किया तथा एस.एस. ढिल्लों ने हरियाणवीं चुटकलों से वहां मौजूद लोगों को हंसाया। इस अवसर पर बृज के कलाकारों ने फूलों की होली, रासलीला प्रस्तुत की और उन्हें थिरकने पर मजबूर कर दिया। सभी ने फूलों की होली खेलकर एक दूसरे को बधाई दी। इस अवसर पर पूर्व आईपीएस महेंद्र सिंह श्योराण, बी.एस. कालीरामण, कर्नल गोपाल सिंह, उद्योगपति एसएस मान, शिवराम तेवतिया, जगबीर तेवतिया, बलजीत नर्वत, सूरजमल, एच.एस. दहिया, जीएस दहिया, अजय नर्वत, टी.एस. दलाल, दरयाब सिंह, चौ. जितेंद्र, विंग कमांडर हरीचंद मान, रामरतन नर्वत, सुरेंद्र सिंह, रतन सिंह सिवाच,अजित दलाल सिंह अनेक महिला व पुरूष मौजूद थे।


No comments :

Leave a Reply