HEADLINES


More

नगरपालिका कर्मचारी संघ के सैकडो कर्मचारियों ने हरियाणा के मंत्रियों के आवास पर जाकर दिया ज्ञापन

Posted by : pramod goyal on : Tuesday, 10 February 2026 0 comments
pramod goyal
Saved under : , ,
//# Adsense Code Here #//

 फरीदाबाद 10 फरवरी 

नगरपालिका कर्मचारी संघ हरियाणा के सैकडो कर्मचारियों ने हरियाणा सरकार के मंत्रियों के आवास पर जाकर दिया ज्ञापन ।
आल सफाई कामगार संघर्ष समिति हरियाणा के आहवान पर आज पूरे प्रदेश के विधायकों को सफाई कर्मचारी एवम् सीवर मैन कर्मचारी की समस्याओं से सम्बन्धी मांग पत्र दिया संघ के आह्वान पर नगरपालिका कर्मचारी संघ हरियाणा नगर निगम फरीदाबाद के सैकड़ों कर्मचारियों ने तिगांव विधानसभा के विधायक एवम् मंत्री श्री राजेश नागर जी खाद्य आपूर्त मंत्री के आवास गांव भतोला एवम्

 ओल्ड फरीदाबाद विधानसभा के विधायक एवम् शहरी स्थानीय निकाय मंत्री श्री विपुल गोयल जी के कार्यालय सेक्टर 16 एवम् बल्लभगढ़ के विधायक श्री मूलचंद शर्मा जी के कार्यालय सेक्टर 8 में  प्रदर्शन करते हुए ज्ञापन दिया आज के प्रदर्शन की अध्यक्षता संघ के जिला प्रधान दलीप बोहोत ने की संघ के नेताओं ने मंत्रियों को ज्ञापन देते वक्त कहा कि अगले विधानसभा सत्र में विधायक सफाई सीवर कर्मचारियों की माँग समस्याओं को विधानसभा में उठाते हुए कर्मचारियों की समस्याओं का समाधान कर  , माननीय हाई कोर्ट के फैसले 31 एवम् 23 दिसम्बर 2025 के अनुसार सभी कच्चे कर्मचारियों को पुरानी पॉलिसी के आधार पर पक्का करे क्षेत्रफल आबादी के अनुपात में पक्की भर्ती करे सफाई सीवर मैन कर्मचारीयो को रहने के लिए 100 गज के प्लाट आवंटित करे या 3 BHK के फ्लैट मुहैया करवाए ।

सफाई कार्य करने वाले परिवारों के बच्चों के लिए समान शिक्षा नियम लागू कर केंद्रीय विद्यालय, सरकारी एवम् गैर सरकारी विद्यालयों में 20 प्रतिशत कोटा तय करे माननीय मुख्यमंत्री हरियाणा द्वारा 24 नवंबर 2024 एवम् 11 जून 2025 को की गई घोषणा को लागू करे ग्रामीण एवम् शहरी सफाई सीवर मैन कच्चे कर्मचारीयो 27000 वेतन का लाभ दे सभी कर्मचारियों को कैशलेश मेडिकल सुविधा का लाभ दे सफाई सीवर विभाग में ठेका प्रथा बंद करे, साप्ताहिक त्योहारी एवं रविवार अवकाश में कार्य करने वाले सफाई सीवर मैन कर्मचारियों को प्रतिपूर्ति के लिए एक माह का अतिरिक्त वेतन का लाभ दे।
आज के प्रदर्शन में, राज्य सचिव अनूप चिंडालिया,जिला सचिव अनिल चंडालिया, जिला उपप्रधान सुदेश जैनवाल, जिला कोषाध्यक्ष रघुबीर चौटाला,
बलबीर सिंह बालगुहेर प्रधान सफाई कर्मचारी यूनियन
सचिव महेंद्र कुड़िया,  राहुल सिंह चिंडालिया प्रधान सैनिटेशन स्टाफ यूनियन, सफाई कर्मचारी यूनियन से कैशियर जितेन्द्र छाबड़ा, वरिष्ठ उपप्रधान श्री नंद ढ़ाकोलिया,  देवीचरण शर्मा, प्रधान वाटर सप्लाई यूनियन, महेश शर्मा कोषाध्यक्ष, बेलदार कर्मचारी यूनियन से जीतराम गोला सचिव, वरिष्ठ उपप्रधान सुरेन्द्र , सतबीर ,जयबीर, संजय अरोड़ा, महिला नेता सुरेश देवी, राजवती ,बीना , दान सिंह,
 राजेश कामा हरि सिंह खांडिया आदि उपस्थित रहे।

No comments :

Leave a Reply