फरीदाबाद में होली के मद्देनजर यात्रियों की बढ़ती भीड़ को देखते हुए उत्तर रेलवे ने विशेष इंतजाम किए हैं। यात्रियों की सुविधा के लिए हजरत निजामुद्दीन रेलवे स्टेशन से मथुरा जंक्शन तक स्पेशल लोकल ट्रेन का संचालन शुरू किया गया है। 27 फरवरी से शुरू हुई ट्रेन का संचालन 3 मार्च होगा।
रेलवे अधिकारियों के अनुसार, त्योहार के दौरान दिल्ली-एनसीआर से ब्रज क्षेत्र की ओर यात्रा करने वाले यात्रियों की संख्या अचानक बढ़ जाती है। इसी को ध्यान में रखते हुए ट्रेन संख्या 04414/04413 को विशेष रूप से संचालित किया जा रहा है।
फरीदाबाद- मथुरा रेलखंड के बीच पड़ने वाले अधिकतर स्टेशनों पर इस ट्रेन का ठहराव रहेगा। हालांकि रूंधी, बंचारी, होडल और अजाही जैसे कुछ स्टेशनों को छोड़कर बाकी सभी प्रमुख स्टॉप पर यात्री इस सेवा का लाभ उठा सकेंगे।
स्पेशल ट्रेन रोजाना सुबह 10:30 बजे निजामुद्दीन से रवाना होती है। जिसके बाद 10 बजकर 36 मिनट पर ओखला, 10 बजकर 44 मिनट पर तुगलकाबाद, 10 बजकर 57 मिनट पर फरीदाबाद, 11 बजकर 04 मिनट पर न्यू टाउन फरीदाबाद, 11 बजकर 11 मिनट पर बल्लभगढ़, 11 बजकर 21 मिनट पर असावटी और 11बजकर 30 मिनट पर पलवल, 12 बजकर 08 मिनट पर कोसीकलां, और दोपहर एक बजे मथुरा पहुंचती है।

No comments :