HEADLINES


More

सफाई व्यवस्था में लापरवाही पर नगर निगम के चार सफाई कर्मचारी सस्पेंड

Posted by : pramod goyal on : Monday, 2 February 2026 0 comments
pramod goyal
Saved under : , ,
//# Adsense Code Here #//

 फरीदाबाद : फरीदाबाद जिले में सफाई व्यवस्था में लापरवाही पर नगर निगम ने सख्त कार्रवाई की है। नगर निगम कमिश्नर धीरेन्द्र खड़गटा ने चार सफाई कर्मचारियों को सस्पेंड कर दिया है। यह कार्रवाई हरियाणा के Additional Chief Secretary साकेत कुमार के शहर दौरे के बाद की गई। निरीक्षण के दौरान मुख्य सड़कों, ड्रेनेज सिस्टम और आंतरिक इलाकों में कई जगह गंदगी, कूड़े के ढेर, जाम नालियां और जलभराव पाया गया।

इसके बाद कमिश्नर ने वार्ड नंबर 20, बड़खल गांव, एनआईटी-3 और लखानी हजारी प्वाइंट क्षेत्र में तैनात चार कर्मचारियों को निलंबित किया। कमिश्नर ने साफ कहा है कि शहर की सफाई व्यवस्था में किसी भी तरह की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी और आगे भी दोषियों पर कड़ी कार्रवाई जारी रहेगी।
निरीक्षण के दौरान अधिकारियों ने शहर की प्रमुख सड़कों पर यातायात व्यवस्था, जल निकासी की स्थिति तथा स्वच्छता से जुड़े विभिन्न पहलुओं का गहनता से जानकारी ली। एडिशनल चीफ सेक्रेटरी ने अपने दौरे के दौरान अधिकारियों को जरूरी निर्देश दिए।

निरीक्षण महारानी अवंती बाई लोधी चौक से प्रारंभ होकर एनआईटी-2 व एनआईटी-3 के आंतरिक क्षेत्रों, प्याली चौक से हार्डवेयर चौक, मेट्रो रोड, शहीद भगत सिंह मार्ग, फरीदाबाद-गुड़गांव रोड, बड़खल गांव क्षेत्र होते हुए अंखिर चौक से सूरजकुंड तक किया गया। 


 

No comments :

Leave a Reply