//# Adsense Code Here #//
हरियाणा में 2029 में होने वाले विधानसभा चुनावों को लेकर तैयार किए गए बीजेपी के शैडो प्लान की रिपोर्ट अच्छी नहीं आई है। पार्टी के 12 ऐसे नेता हैं, जो अपने हलकों को छोड़कर विपक्षी दलों के विधायकों के यहां एक्टिव नहीं हो रहे हैं। इनमें मंत्री और विधायकों के नाम शामिल हैं।
हाल ही में हुई पार्टी की एक स्टेट लेवल मीटिंग में इसको लेकर शीर्ष नेतृत्व ने नाराजगी जाहिर की और दो टूक कहा है कि अब राजनीति अपने क्षेत्र तक सीमित रहने वाली नहीं है।
पार्टी नेतृत्व ने मंत्रियों और विधायकों को दो टूक संदेश दे दिया है कि जो नेता सिर्फ अपनी विधानसभा तक सिमटकर रहेंगे, वे रणनीति का हिस्सा नहीं माने जाएंगे।
पार्टी खासतौर पर उन मंत्रियों और विधायकों से नाराज बताई जा रही है, जिन्हें विपक्षी विधायकों के क्षेत्रों में ‘शैडो विधायक’ की जिम्मेदारी दी गई थी, लेकिन वे वहां अपेक्षित सक्रियता नहीं दिखा सके। सूत्रों के मुताबिक, ऐसे नेताओं की संख्या करीब एक दर्जन है और उनकी कार्यशैली पार्टी के शीर्ष नेतृत्व के रडार पर है।
No comments :