HEADLINES


More

शादी समारोह में आरोपितों ने किया था लड़ाई झगड़ा, पुलिस चौकी ने 8 को किया गिरफ्तार

Posted by : pramod goyal on : Wednesday, 18 February 2026 0 comments
pramod goyal
//# Adsense Code Here #//

 फरीदाबाद- फरीदाबाद पुलिस द्वारा लगातार लडाई झगडे के मामलों मे संलिप्त आरोपियों पर कार्रवाई की जा रही है। 10 फरवरी को सेक्टर-16 स्थित एक शादी समारो


ह स्थल पर मारपीट करने के मामले में पुलिस चौकी सेक्टर 16 की टीम ने आठ आरोपियों को गिरफ्तार किया है।


पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि कृष्ण कुमार वासी करुणा नगर सैक्टर- 89 फरीदाबाद ने पुलिस चौकी सेक्टर-16 में दी अपनी  शिकायत में आरोप लगाया कि 10 फरवरी को उसकी बहन की बेटी की शादी यादव धर्मशाला सैक्टर-16 फरीदाबाद में थी, जहां बारात में आये कुछ लडके शोर शराबा करने लगे। जब उन्हें मना किया तथा वहां से जाने के लिए कहा तो वो उसके परिवार के सदस्यों के साथ बहस करने लगे। समझाने पर आरोपित वहां से चले गए कुछ समय बाद दोबारा से अपने अन्य साथियों के साथ समाहार स्थल पर आए तथा उसके परिवार जनों के साथ लडाई झगडा किया जिसमें उसके परिवार वाले गंभीर रूप से घायल हो गये। जिस शिकायत पर थाना सेक्टर-17 में संबंधित धाराओं में मामला दर्ज किया गया।

उन्होंने आगे बताया कि पुलिस चौकी सेक्टर-16 की टीम ने कार्रवाई करते हुए मोहित, लोकेश, सोनू, दीपक, शिवम वासी ओल्ड फरीदाबाद, तुषार वासी सैक्टर-16, कुलदीप वासी राजीव नगर व राहुल चंदिला वासी खेडी पुल को गिरफ्तार किया है।

No comments :

Leave a Reply