//# Adsense Code Here #//
फरीदाबाद- पुलिस आयुक्त सतेंद्र कुमार गुप्ता के मार्गदर्शन में फरीदाबाद पुलिस की साइबर थानों की टीम द्वारा ठगों पर लगातार कार्रवाही की जा रही है। 31 जनवरी से 06 फरवरी के बीच कार्रवाही करते हुए एक सप्ताह में 31 साइबर अपराधियों को गिरफ्तार किया गया है तथा 28,45,000/-रू रुपए बरामद किये हैं।
पुलिस प्रवक्ता अनुसार फरीदाबाद पुलिस की साइबर थानों की टीम ने 08 मुकदमों में कार्रवाही करते हुए 31 साइबर अपराधियों को गिरफ्तार किया है। जिसमें साइबर थाना एनआईटी के 03, सेंट्रल के 04 व बल्लभगढ़ के 01 मामले शामिल है। इस दौरान साइबर थाना की टीमों ने 28,45,000/- रू बरामद किये हैं। इसी प्रकार 525 शिकायतों का निस्तारण कर ₹ 6,58,690 खातों में फ्रिज कराये हैं। यह कार्रवाई साइबर
थानों की टीम ने 31 जनवरी से 06 फरवरी तक एक सप्ताह के दौरान की है।
थानों की टीम ने 31 जनवरी से 06 फरवरी तक एक सप्ताह के दौरान की है।
उन्होंने बताया कि गिरफ्तार आरोपियों में अमित कुमार मीणा, सुनीता सिंघल, अभिषेक शर्मा, हसन, प्रज्ञवाल, रियास, रॉकी, दीपक, अमित, मोहम्मद अफजल, मुफीस, राजन कुमार, आकाश महादेव, अरुण राजपूत, नरेंद्र कुमार, देवेश शर्मा, शिवम, किशन, भरत कुशवाह, अमनराज, मोहम्मद अर्श, मोहम्मद तासिफ, हासिम, रोहित चौहान, विकास गोसाई, दीपक डांगी, तनकला शिवा, विक्की, मनोरंजन, सचिन कौशिक व सक्षम का नाम शामिल है।
फरीदाबाद पुलिस की आमजन से अपील है कि जागरूक बने, लालच में ना आयें। साइबर ठगी के मामले में तुरंत 1930 पर कॉल कर शिकायत दर्ज करें तथा ऑनलाइन वेबसाइट www.cybercrime.gov.in पर भी शिकायत भेजें।

No comments :