//# Adsense Code Here #//
फरीदाबाद: पुलिस उपायुक्त अपराध, मुकेश कुमार के मार्गदर्शन में फरीदाबाद पुलिस की अपराध शाखाओं द्वारा नशा तस्करों पर लगातार कार्रवाही की जा रही है, इसी क्रम में क्राईम ब्रांच सेक्टर-65 की टीम ने कार्रवाही करते हुए 421 ग्राम गांजा सहित एक आरोपी को गिरफ्तार किया है।
पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि 23 फरवरी को अपराध शाखा सेक्टर-65 की टीम ने अपने गुप्त सूत्रों की सूचना के आधार पर कार्रवाही करते हुए आमीर खान उर्फ ईमरान वासी S.G.M नगर फरीदाबाद को 421 ग्राम गांजा सहित सेक्टर-48 हुड्डा ग्राउड के पास से काबू किया है। जिसके विरुद्ध S.G.M नग में एन.डी.पी.एस. की धाराओं के अंतर्गत मामला दर्ज किया गया।
पूछताछ में सामने आया कि आरोपी राहुल ने 450 ग्राम गांजा फरीदाबाद में ही किसी व्यक्ति से 4500 रुपये में खरीदा था। आरोपी को माननीय अदालत में पेश कर नियमानुसार कार्रवाई की गई है

No comments :