//# Adsense Code Here #//
फरीदाबाद – फरीदाबाद पुलिस द्वारा शराब तस्करी में संलिप्त आरोपियों की धरपकड़ के लिए दिए गए दिशा-निर्देशों के तहत अलग-अलग थाना टीमों ने कार्रवाई करते हुए चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है।
पुलिस प्रवक्ता ने जानकारी देते हुए बताया कि 18 फरवरी को थाना तिगांव की टीम ने अवैध शराब रखने के मामले में दो आरोपियों आरोपी कुलदीप निवासी कैलीराम कॉलोनी, गांव तिगांव को 53 पव्वे देशी शराब सहित कैलीराम कॉलोनी से व आरोपी ऋषि पाल निवासी जुन्हेडा रोड, तिगांव को MBK गोल भट्ठा के पास से 7 बोतल व 12 अध्धे अंग्रेजी शराब सहित गिरफ्तार किया गया।
इसी प्रकार थाना सदर बल्लभगढ़ की टीम ने आरोपी रोहताश निवासी गांव बुखारपुर को IMT सर्विस लेन, गांव बुखारपुर रोड के पास से 55 पव्वे देशी शराब सहित व थाना सेक्टर-8 की टीम ने आरोपी दीपक वासी नेहरू कॉलोनी को पटेल नगर, सेक्टर-4 फरीदाबाद से 16 अध्धे व 26 पव्वे देशी शराब सहित गिरफ्तार किया।
सभी आरोपियों के विरुद्ध हरियाणा आबकारी अधिनियम के तहत संबंधित थानों में मुकदमे दर्ज कर नियमानुसार कार्रवाई की गई है।

No comments :