HEADLINES


More

सेक्टर 37 आरडब्ल्यूए की वार्षिक आमसभा सम्पन्न, टीम द्वारा कराए गए कामों पर लगी मुहर

Posted by : pramod goyal on : Monday, 9 February 2026 0 comments
pramod goyal
Saved under : , ,
//# Adsense Code Here #//

 फरीदाबाद 9 फरवरी।


कल दिनांक 8 फरवरी दिन रविवार को सेक्टर की  आरडब्ल्यूए की आम सभा बुलाई गई। बैठक में कई महत्वपूर्ण विषयों पर सार्थक बहस हुई।आम सभा में सर्वसम्मति से सभी प्रस्ताव पास कर दिया।सभा ने टीम आरडब्ल्यूए द्वारा कराए गए कामों पर मुहर लगा दी और साथ ही भविष्य योजनाओं की स्वीकृति दे दी। आमसभा की विस्तृत जानकारी देते हुए आरडब्ल्यूए के प्रधान श्री आई डी शर्मा एवं बरिष्ठ उप प्रधान श्रीमती आशा शर्मा ने बताया कि एजीएम की शुरुआत सभा में सम्मिलित हुए सदस्यों का प्रधान द्वारा स्वागत भाषण से शुरू हुआ। उसके बाद उन्होंने अपनी कार्यकारिणी का औपचारिक रूप से  सभा का परिचय कराया। तत्पश्चात् महासचिव ने अपनी रिपोर्ट प्रस्तुत किया और वित्त सचिव ने  वार्षिक आम व्यय का आडिटेड लेखा जोखा पेश किया। दोनों प्रसूताओं को ध्वनि मत से पास कर दिया।और अंत में बरिष्ठ उप प्रधान ने एजीएम  में पधारे सभी सदस्यों का धन्यवाद ज्ञापन किया। उन्होंने बताया कि सेक्टर 37 की स्थिति अन्य सेक्टरों से भिन्न है। इसका बड़ा हिस्सा दिल्ली से लगा हुआ है।जिसकी वजह से यह सेक्टर अन्य सेक्टरों से ज्यादा संवेदनशील है। दिल्ली में अवैध गतिविधियों में संलिप्त लोग इस सेक्टर में आ जाते हैं और यहां भी वही अवैध कार्य कलापों को अंजाम देने हैं। इसके अतिरिक्त इसके एक ओर बड़ौदा हाई वे और दूसरे हरी और मथुरा रोड है। उनकी देखभाल नेशनल हाईवे अथॉरिटी करता है।यह अथारिटी अपने हाईवे के विकास के चक्कर में इस सेक्टर में अनेक नई समस्याएं पैदा कर दिया है। इसलिए यहां की आरडब्ल्यूए को दैनिक कार्यों के अतिरिक्त कई अन्य काम भी करने पड़ रहे हैं।सभा में वक्ताओं ने वर्तमान आरडब्ल्यूए टीम द्वारा कराए गए कामों की सराहना की ।

No comments :

Leave a Reply