HEADLINES


More

35 वर्षीय युवक की ट्रक की चपेट में आने से मौत

Posted by : pramod goyal on : Tuesday, 3 February 2026 0 comments
pramod goyal
Saved under : , ,
//# Adsense Code Here #//

 फरीदाबाद के सेक्टर-25 क्षेत्र में एक 35 वर्षीय युवक की ट्रक की चपेट में आने से मौत हो गई। हादसा मंगलवार सुबह उस समय हुआ, जब युवक अपनी कंपनी से नाइट ड्यूटी समाप्त कर बाइक से घर लौट रहा था। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

मृतक की पहचान सचिन (35) के रूप में हुई है, जो मूल रूप से उत्तर प्रदेश के कन्नौज जिले का रहने वाला था। वह पिछले करीब पांच वर्षों से फरीदाबाद के सेक्टर-25 स्थित कृष्ण नगर में किराए पर रह रहा था। सचिन नाइट शिफ्ट के बाद रोजाना की तरह मंगलवार सुबह करीब 8 बजे सरूरपुर स्थित अपनी कंपनी से बाइक द्वारा घर के लिए निकला था।

जब सचिन सेक्टर-25 के कट पर अटल पार्क के पास पहुंचा, तभी पीछे से आ रहे एक कंटेनर ट्रक ने उसे साइड से टक्कर मार दी। टक्कर लगते ही सचिन बाइक समेत सड़क पर गिर पड़ा और ट्रक के पिछले टायर के नीचे उसका सिर आ गया। हेलमेट पहनने के बावजूद सिर कुचल जाने से सचिन की मौके पर ही मौत हो गई।

मृतक की पत्नी खुशबू ने बताया कि सुबह करीब 8 बजे उनकी सचिन से फोन पर बात हुई थी। उस समय सचिन ने कहा था कि वह कंपनी से निकल चुका है और करीब 15-20 मिनट में घर पहुंच जाएगा। कुछ देर बाद एक अनजान व्यक्ति का फोन आया, जिसने बताया कि सचिन का एक्सीडेंट हो गया है और उसे चोट लगी है।


No comments :

Leave a Reply