HEADLINES


More

सेफ सिटी' अभियान के अंतर्गत फरीदाबाद पुलिस ने 2 महिलाओं को सुरक्षित पहुंचाया उनके गंतव्य स्थल पर

Posted by : pramod goyal on : Sunday, 22 February 2026 0 comments
pramod goyal
Saved under : , ,
//# Adsense Code Here #//

 फरीदाबाद- हरियाणा पुलिस द्वारा “सेफ सिटी” अभियान चलाया जा रहा है जिसके अंतर्गत पुलिस द्वारा महिलाओं को रात्रि के समय सुरक्षित उनके गंतव्य स्थान पर पहुंचाया जाता है, 21/22 फरवरी की रात को फरीदाबाद पुलिस की दुर्गा शक्ति-3 की टीम ने रात्रि के समय 2 महिलाओं को सुरक्षित उसके गंतव्य स्थल पर पहुंचाने का सराहनीय कार्य किया है। 


पुलिस प्रवक्ता ने जानकारी देते हुए बताया कि 21/22 फरवरी 2026 की रात दुर्गा शक्ति-3 की टीम को गस्त के दौरान ओल्ड रेलवे स्टेशन फरीदाबाद के पास 2 महिलाएं मिली। जिन्होंने बताया कि वे एस.जी.एम  नगर की रहने वाली है और उन्हें घर जाने के लिए कोई साधन नही मिल रहा। जिस पर दुर्गा शक्ति की टीम ने दोनों महिलाओं को सरकारी गाडी से उनके घर तक छोडा गया। 

फरीदाबाद पुलिस द्वारा आमजन को सूचित किया जाता है कि रात्रि के समय किसी महिला को कोई साधन/पब्लिक ट्रांसपोर्ट नही मिल पा रहा हो और वह अकेली असुरक्षित महसूस कर रही है तो फरीदाबाद पुलिस के कंट्रोल रूम नंबर 9999150000, 0129-2227200 पर संपर्क करके पुलिस की मदद ले सकती है या फिर डायल 112 पर कॉल कर सकती है, जिस सूचना पर नजदीकी दुर्गा शक्ति, PCR या ERV टीम उस महिला से संपर्क करके सुरक्षित घर/स्थान तक छोड़ेगी। 


No comments :

Leave a Reply