//# Adsense Code Here #//
फरीदाबाद- फरीदाबाद पुलिस द्वारा अपराध व अपराधियों पर लगातार कार्रवाई की जा रही है जिसके निरंतर में कार्रवाई करते हुये गाडी का शीशा तोडकर लैपटॉप चुराने के मामले में क्राईम ब्रांच DLF टीम ने आरोपी विनोद(24) व चन्द्रपाल(22) वासी अम्बेडकर नगर दिल्ली को गिरफ्तार किया है।
पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि मुकेश वासी डबुआ कालोनी ने पुलिस चौकी सेक्टर 28 में दी अपनी शिकायत में बताया कि वह 16 फरवरी को अपने परिवार के साथ गाडी में लाईफ सिटी मॉल सेक्टर 28 आया था। वह गाडी को पार्क कर परिवार के साथ अंदर चला गया तथा जब बाहर आया तो देखा कि कोई नामपता नामालुम व्यक्ति गाडी का पीछे का शीशा तोडकर गाडी में रखा लैपटॉप लेकर फरार हो गये। जिस संबंध में थाना सेक्टर 31 में संबंधित धाराओं में मामला दर्ज किया गया है।
पूछताछ में सामने आया कि दोनों आरोपित सगे भाई है व नशा करने के आदी है तथा 16 फरवरी को लाईफ सिटी मॉल सेक्टर 28 की पार्किंग में खडी गाडी का पीछे वाली खिडकी का शीशा तोडकर लैपटॉप लेकर वहां से स्कूटी पर फरार हो गये थे। आरोपितों से चोरीशुदा लैपटॉप व वारदात में प्रयोग स्कूटी बरामद की गई है। दोनों आरोपितों को माननीय न्यायलय में पेश कर जेल भेजा गया है।

No comments :