HEADLINES


More

हरियाणा में 298 विद्यालय में रेगुलर टीचर नहीं, विधान सभा में उठा मुद्दा

Posted by : pramod goyal on : Thursday, 26 February 2026 0 comments
pramod goyal
//# Adsense Code Here #//

 हरियाणा के राजकीय विद्यालयों में नियमित अध्यापकों की भारी कमी है। मुलाना की विधायक पूजा ने राज्य के राजकीय विद्यालयों में नामांकित विद्यार्थियों की संख्या, वर्तमा


न में विद्यालयों में छात्र व अध्यापकों के अनुपात का ब्योरा मांगा। राज्य सरकार की तरफ से राजकीय विद्यालयों में अध्यापक और छात्रों के अनुपात को ठीक करने के लिए उठाए गए कदमों की जानकारी मांगी गई। इस पर शिक्षा मंत्री महीपाल ढांडा ने सवालों का जवाब दिया है।

 शिक्षा मंत्री ढांडा ने जवाब देते हुए बताया कि राज्य के 298 राजकीय विद्यालयों में कोई नियमित अध्यापक नहीं है जबकि 1051 राजकीय विद्यालयों में केवल एक नियमित अध्यापक है। शैक्षणिक वर्ष 2025-2026 के दौरान राज्य के राजकीय विद्यालयों में कुल 21,55,687 छात्र नामांकित हैं। इनमें से कुल 7,94,280 छात्र अनुसूचित जाति से हैं। सरकार की तरफ से नियमित मांगा। अध्यापकों की कमी को दूर करने के लिए शैक्षणिक अमले का पुनर्गठन किया जा रहा है। विद्यालयों में शिक्षकों की कमी को आवश्यकता के वाले अनुसार दूर करने के लिए ऑनलाइन ट्रांसफर ड्राइव शुरू कर दी है।

हरियाणा कर्मचारी चयन आयोग और हरियाणा लोक सेवा आयोग के माध्यम से नियमित भर्ती और पदोन्नति के माध्यम से रिक्त पदों को भरा जा रहा है। जिन विद्यालयों में शिक्षकों की कमी है वहां हरियाणा कौशल रोजगार निगम लिमिटेड के माध्यम से अध्यापकों को तैनात किया गया है।  


No comments :

Leave a Reply