HEADLINES


More

इस साल हरियाणा में 2 हजार प्रॉपर्टी बेचेगा HSVP:फरवरी-मार्च और अप्रैल में 2-2 बार ऑक्शन

Posted by : pramod goyal on : Thursday, 5 February 2026 0 comments
pramod goyal
//# Adsense Code Here #//

 हरियाणा में इस साल हरियाणा शहरी विकास प्राधिकरण (HSVP) 2 हजार से ज्यादा प्रॉपर्टी बेचेगा। आमजन की संपत्तियां बिक्री के लिए इस साल का पहली बार शेड्यूल जारी किया है। पिछले वर्ष ई-ऑक्शन में करीब 4 हजार संपत्तियां बिक्री के लिए रखी गई थी। इस बार बिक्री से शेष संपत्तियों की ई-नीलामी होगी।

फरवरी, मार्च और अप्रैल में 2-2 बार ई-ऑक्शन होगी। बोर्ड की तरफ से विस्तृत ब्योरा जल्द ही सार्वजनिक किया जाएगा। इस बार ई ऑक्शन में फ्लैट से संबंधित करीब 2 हजार से ज्यादा संपत्तियों की बिक्री की तैयारी है।

हरियाणा हाउसिंग बोर्ड के मुख्य प्रशासक के माध्यम से जारी किए गए शेड्यूल में अंबाला, यमुनानगर, अलीपुर, पलवल, फरीदाबाद, गुरुग्राम, सोहना, रेवाड़ी, धारूहेड़ा के सेक्टरों के लिए ई-ऑक्शन होगी। इन शहरों में 18 फरवरी, 9 मार्च और 1 अप्रैल को ई-ऑक्शन होगी। अगले चरण में फतेहाबाद, रोहतक, हिसार, झज्जर, रतिया, सिरसा, टोहाना, घरौंडा, कैथल, करनाल, नरवाना, पानीपत में होगी।

25 फरवरी, 17 मार्च और 15 अप्रैल को दूसरी ई-नीलामी की तिथि तय है। ई-नीलामी निधारित तिथियों होगी और ईएमडी यानी बयाना जमा राशि ई-ऑक्शन से एक दिन पहले शाम 5 बजे तक करानी होगी। हरियाणा शहरी विकास प्राधिकरण के सेक्टरों के निकट बीपीएल (गरीबी रेखा से नीचे) और ईडब्ल्यूएस (आर्थिक रूप से कमजोर) वर्ग के अलग-अलग संपदा कार्यालयों के अधीन फ्लैट लंबे समय से खाली पड़े हैं।


एचएसवीपी या अन्य में हाउसिंग बोर्ड के मर्ज करने के मर्ज का सरकार निर्णय ले चुकी है। बोर्ड की ओर से संबंधित श्रेणियों के फ्लैट से संबंधित संपत्तियों की बिक्री की शुरुआत होगी। संपदा कार्यालयों में विस्तृत ब्योरा भेजा गया है, इसलिए ई-ऑक्शन में शामिल होने वाले संबंधित जिलों के संपदा कार्यालयों में भी संपर्क कर सकेंगे।


No comments :

Leave a Reply