//# Adsense Code Here #//
फरीदाबाद दिल्ली-आगरा नेशनल हाईवे नंबर 19 पर तेज स्पीड के चलते एक के बाद एक तीन गाड़ी आपस में टकरा गई। हांलाकि इसमें किसी को कोई गंभीर चोट नही आई है। हादसे के चलते हाईवें पर ट्रैफिक कुछ समय के लिए बाधित हो गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने गाड़ियों को रोड से हटाकर साइड में किया,जिसके बाद ट्रैफिक सुचारू रूप से चालू हो सका।
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार तीनों गाड़ियां दि
ल्ली से आगरा की तरफ जा रही थी। हाईवें पर सेक्टर 28 के मेट्रो स्टेशन के पास हाईवे पर चल रही एक बोलेरो गाड़ी ने ब्रेक लगा दी। जैसे ही बोलेरो ने ब्रेक लगाई उसके पीछे से आ रही ईको कार के ड्राइवर ने कंट्रोल करने की कोशिश की । लेकिन तेज स्पीड होने के कारण वह बोलेरो से टकरा गया।
इसी दौरा पीछे चल रही सफेद रंग की महेन्द्रा एसयूवी का ड्राइवर भी उसको कंट्रोल नही कर पाया और ईको से टकरा गया। जिसके बाद रोड़ पर जाम लग गया। इस हादसे में ईको कार का पिछला और अगला हिस्सा पुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गया।

No comments :