//# Adsense Code Here #//
फरीदाबाद: पुलिस उपायुक्त अपराध मुकेश कुमार के दिशा निर्देश पर कार्रवाई करते हुए फरीदाबाद पुलिस की साइबर सेल टीम ने तकनीकी सहायता से गुम हुए 156 मोबाइल फोन ढूंढ निकाले हैं, जिनकी किमत लगभग 31,20,000 रुपये है, जिनको पुलिस उपायुक्त अपराध ने उनके असल मालिकों को वापिस लौटाया है।
पुलिस प्रवक्ता ने इस संबंध में अधिक जानकारी देते हुए बताया कि साइबर सेल फरीदाबाद की टीम ने CEIR पोर्टल के माध्यम से विभिन्न लोगो के 159 गुमशुदा मोबाइल फ़ोन को ट्रेस करने के उपरांत मोबाइल फ़ोन को उनके असल मालिकों को वापस लौटकर सराहनीय कार्य किया है। लोग ने अपने खोए हुए मोबाइल फ़ोन को वापिस पाकर ख़ुशी जाहिर कर फरीदाबाद पुलिस का दिल से धन्यवाद किया। इससे पूर्व में भी फरीदाबाद पुलिस द्वारा गुम हुए मोबाइल फोन उनके मालिको तक पहुंचाए गए थे और भविष्य में भी मोबाइल फोन ढूंढ कर उनके असली मालिकों तक पहुंचाये जाएंगे।
उन्होंने आगे बताया कि जब भी किसी का मोबाइल फोन गुम होता है तो https://www.ceir.gov.in/Home/ index.jsp पर जरूर शिकायत करें।

No comments :