HEADLINES


More

फरीदाबाद में कबाड़ी ने मालिक को लौटाए 15 लाख के गहने

Posted by : pramod goyal on : Thursday, 19 February 2026 0 comments
pramod goyal
Saved under : , ,
//# Adsense Code Here #//

 फरीदाबाद में एक कबाड़ी व्यापारी ने ईमानदारी की ऐसी मिसाल पेश की है, जिसकी हर तरफ सराहना हो रही है। करीब 6 महीने पहले कबाड़ में बिके 100 ग्राम (लगभग 10 तोले) सोने के गहने उन्होंने सुरक्षित रखकर असली मालिक को लौटा दिए। गहनों की अनुमानित कीमत करीब 15 लाख रुपए बताई जा रही है।

जानकारी के अनुसार, अशोक शर्मा पिछले साल जनवरी में अपने परिवार के साथ कुंभ मेले में गए थे। घर से बाहर जाने के कारण उन्हें चोरी का डर था। इसी वजह से उन्होंने अपने सभी सोने के गहनों को एक डिब्बे में बंद कर बोरे में रख दिया, ताकि कोई संदिग्ध गतिविधि होने पर चोरों को शक न हो। यात्रा से लौटने के बाद परिवार रोजमर्रा में इतना बिजी हो गया कि डिब्बे के बारे में ही भूल गया।


कुछ महीनों बाद दीवाली की सफाई के दौरान घर में रखा पुराना सामान छांटा जा रहा था। उसी दौरान वह बोरा भी अन्य बेकार सामान के साथ कबाड़ समझ लिया गया और स्थानीय कबाड़ी व्यापारी खान साहब को बेच दिया गया।

No comments :

Leave a Reply