फरीदाबाद 10 फरवरी - जॉइंट ट्रेड यूनियन काउंसिल फरीदाबाद की बैठक आज मंगलवार को एटक कार्यालय नजदीक विजय रामलीला कमेटी में संपन्न हुई । इसकी अध्यक्षता एटक के जिला प्रधान बेचू गिरी ने की।इस अवसर पर इंटक के जिला प्रधान हुकम चंद बेनीवाल, एटक के जनरलसेक्रेटरी आर एन सिंह, वर्किंग प्रेसिडेंट बिसंबर सिंह, हिंद मजदूर सभा के जिला प्रधान राजपाल सिंह डांगी, सीटू के जिला प्रधान निरंतर पाराशर, उप प्रधान शिव प्रसाद, बैंक यूनियन के पदाधिकारी ईश्वर सिंह, सर्व कर्मचारी संघ के मुकेश बेनीवाल, आई सी टी यू के जिला प्रधान पूरनलाल, इंटक के सहसचिव संजय कुमार उपस्थित रहे। बैठक का संचालन कन्वीनर वीरेंद्र सिंह डंगवाल ने किया। उन्होंने प्रस्ताव रखा की 12 फरवरी को हड़ताल के मौके पर सभी संगठनों के श्रमिक और कर्मचारी बी के नगर निगम चौक पर एकत्रित होंगे। यहां पर विरोध सभा आयोजित की जाएगी। उन्होंने बताया कि केंद्र सरकार की मजदूर किसान, कर्मचारी ,विरोधी नीतियों के खिलाफ आयोजित होने वाली इस देशव्यापी हड़ताल में सभी प्रकार के श्रमिक भाग ले रहे हैं। यह सरकार पुराने श्रम कानूनों को बदलकर उनके स्थान पर चार लेबर कोड्स बनाकर श्रमिकों को पूंजी पत्तियों का गुलाम बनाना चाहती है। सरकार श्रमिकों के लोकतांत्रिक अधिकारों पर तेजी से हमला कर रही है। सरकार पहले से स्थापित कानूनों की जगह नये कानून बना कर मजदूरों और यूनियनों को बर्बाद करना चाहती है। इस हड़ताल को सफल बनाने के लिए जॉइंट ट्रेड यूनियन काउंसिल ने पूरे फरीदाबाद की श्रमिक बस्तियों और औद्योगिक क्षेत्रों में प्रचार अभियान भी चलाया। क्योंकि इन लेबर कोड्स के लागू होने से श्रमिकों और रोज कमा कर खाने वाले दिहाड़ीदारों के जीवन पर व्यापक कुप्रभाव पड़ेगा।
जॉइंट ट्रेड यूनियन काउंसिल फरीदाबाद की 12 फरवरी की हड़ताल को लेकर बैठक
Posted by :
pramod goyal
on :
Tuesday, 10 February 2026
0
comments
//# Adsense Code Here #//

No comments :