HEADLINES


More

घुसकर चोरी:आगरा गया हुआ था परिवार, करीब 12 लाख के जेवरात और 2 लाख नगद उड़ाए

Posted by : pramod goyal on : Sunday, 15 February 2026 0 comments
pramod goyal
//# Adsense Code Here #//

 फरीदाबाद के एनआईटी-4 इलाके में चोरों ने सूने घर को निशाना बनाते हुए लाखों रुपये की चोरी की वारदात को अंजाम दिया। बदमाश मुख्य गेट का ताला तोड़े बिना ही ऊपर से घर में घुस गए और अलमारी में रखे करीब 12 लाख रुपये के सोने के जेवरात और 2 लाख रुपये की नकदी लेकर फरार हो गए। सूचना मिलते ही पुलिस और क्राइम ब्रांच की टीम मौके पर पहुंच गई और जांच शुरू कर दी।


एनआईटी-4 स्थित मकान नंबर 103 में रहने वाले दीपक ने बताया कि वह दो दिन पहले पूरे परिवार के साथ आगरा एक समारोह में शामिल होने गए थे। रविवार शाम जब परिवार वापस लौटा तो घर का सामान बिखरा मिला। कमरे की अलमारी खुली हुई थी और उसमें रखे जेवरात व नकदी गायब थे। इसके बाद तुरंत पुलिस को सूचना दी गई।

No comments :

Leave a Reply