HEADLINES


More

UGC एक्ट को लेकर हरियाणा में विरोध के स्वर तेज,सिंगर मासूम शर्मा ने चलाया UGC बायकॉट कैंपेन

Posted by : pramod goyal on : Thursday, 29 January 2026 0 comments
pramod goyal
//# Adsense Code Here #//

 यूनिवर्सिटी ग्रांट्स कमिशन (UGC) एक्ट को लेकर हरियाणा में विरोध के स्वर तेज हो गए हैं। ओलिंपियन रेसलर योगेश्वर दत्त और बॉक्सर विजेंद्र सिंह के बाद अब हरियाणवी सिंगर मासूम शर्मा का नाम भी विरोध करने वालों की लिस्ट में जुड़ गया है।

उन्होंने यूजीसी बायकॉट के नाम से सोशल मीडिया पर कैंपेन चलाते हुए पोस्ट डाली है।

मासूम शर्मा की यह पोस्ट सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही है। युवाओं के बीच इसे खासा समर्थन मिल रहा है, लेकिन कुछ विरोध भी कर रहे है। पोस्ट पर दोनों तरह के कमेंट आ रहे है।

बता दें कि बुधवार को BJP नेता योगेश्वर और विजेंदर सिंह ने भी इसके विरोध आवाज बुलंद की थी। योगेशने ने लिखा था- "भरी सभा में द्रौपदी चीरहरण के समय बड़े-बड़े योद्धाओं ने चुप्पी साधी। जिस सत्ता-कुर्सी के लालच में यह किया, न वह सत्ता रही, न कुर्सी। सभी का सर्वनाश हो गया।"

वहीं, ओलिंपियन बॉक्सर और भाजपा नेता विजेंदर सिंह ने X पर लिखा- “शिक्षा समान अवसर का माध्यम होनी चाहिए, न कि समाज को बांटने का”। उधर, बीजेपी नेता मनीषा शर्मा ने भी इसके विरोध में पार्टी के सभी पदों से इस्तीफा दे दिया था।


No comments :

Leave a Reply