हरियाणा में गणतंत्र दिवस (26 जनवरी) पर राष्ट्रीय ध्वज फहराने को लेकर सरकार के एक आदेश ने IAS अफसर को कंफ्यूजन में डाल दिया है। दरअसल, सरकार ने नोटिफिकेशन जारी कर IAS संजीव वर्मा की 2 जगह राष्ट्रीय ध्वज फहराने की ड्यूटी लगा दी।
19 जनवरी को जारी राजकीय समारोह की सूची के अनुसार, अंबाला मंडल कमिश्नर संजीव वर्मा एक ही टाइम पर नारायणगढ़ और लाडवा सब डिवीजन में राष्ट्रीय ध्वज फहराएंगे।
नोटिफिकेशन में 2 जगह नाम होने के कारण अब अफसर इस दुविधा में हैं कि वो कहां राष्ट्रीय ध्वज फहराएं। इसको लेकर उन्होंने मुख्य सचिव को एक लेटर भी लिखा है। जिसमें उन्होंने पूछा कि उन्हें किस सब डिवीजन में राष्ट्रीय ध्वज फहराना है।
सरकार ने हरियाणा के कुल 80 में से 56 प्रशासनिक उपमंडलों और सभी जिला मुख्यालयों पर मनाए जाने वाले राजकीय (सरकारी) गणतंत्र दिवस समारोह को लेकर सोमवार 19 जनवरी को एक सर्कुलर जारी किया है।
इस सर्कुलर में अंबाला डिवीजन के कमिश्नर (मंडल आयुक्त) आईएएस संजीव वर्मा के एक नहीं बल्कि प्रदेश के 2 स्थानों नारायणगढ़ उपमंडल और लाडवा उपमंडल पर राष्ट्रीय ध्वज फहराने का आदेश दिया गया है। इससे आईएएस अफसर खुद कंफ्यूजन में पढ़ गए हैं, जिसके बाद उन्होंने मुख्य सचिव को लेटर लिखा।
से

No comments :