HEADLINES


More

व्यापारी पर हमले में दो भाई गिरफ्तार: दुकान पर पहुंच कर मारी थी कुल्हाड़ी

Posted by : pramod goyal on : Wednesday, 28 January 2026 0 comments
pramod goyal
Saved under : , ,
//# Adsense Code Here #//

 फतेहपुर बिलोच गांव में आपसी रंजिश के चलते दो भाइयों ने एक व्यापारी पर जानलेवा हमला कर दिया। क्राइम ब्रांच की टीम ने तत्परता दिखाते हुए मुख्य आरोपी वेद प्रकाश और उसके चचेरे भाई बलराम को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस जांच में सामने आया है कि आरोपियों ने 37 वर्षीय पवन की हत्या की नीयत से पूरी साजिश रची थी और वारदात को अंजाम देने के लिए विशेष रूप से दो कुल्हाड़ियां खरीदी थीं।

घटना 22 जनवरी की सुबह की है, जब पवन फतेहपुर बिलोच रोड स्थित अपनी निर्माण सामग्री (पत्थर, गाटर, रोड़ी) की दुकान पर मौजूद था। इसी दौरान बा


इक सवार वेद प्रकाश और बलराम ने वहां पहुंचकर पवन पर कुल्हाड़ियों से ताबड़तोड़ हमला कर दिया। हमले में पवन गंभीर रूप से घायल होकर लहूलुहान हो गया, जिसके बाद आरोपी एक कुल्हाड़ी मौके पर ही छोड़कर फरार हो गए। फिलहाल पीड़ित का अस्पताल में इलाज जारी है।

एसीपी वरुण दहिया ने बताया कि इस हमले के पीछे साल 2025 का एक पुराना लेनदेन और मारपीट का विवाद था। उस समय पवन ने बलराम के साथ मारपीट की थी, जिसमें बलराम को काफी चोटें आई थीं। इसी पुरानी रंजिश का बदला लेने के लिए दोनों भाइयों ने पवन पर जानलेवा हमला किया। पुलिस अब आरोपियों को अदालत में पेश कर रिमांड पर लेगी, ताकि वारदात में इस्तेमाल अन्य हथियारों और तथ्यों की गहनता से जांच की जा सके।

No comments :

Leave a Reply