//# Adsense Code Here #//
हरियाणा में शीतलहर के कारण स्कूलों की छुट्टियां बढ़ा दी गई है। डायरेक्ट्रेट ऑफ स्कूल एजुकेशन ने आदेश जारी करते हुए कहा कि अब सभी स्कूल 17 जन
वरी तक बंद रहेंगे।
हरियाणा में पहाड़ों की ठंड मैदानों पर आने से ठंड बढ़ गई है। भारतीय मौसम विज्ञान केंद्र (IMD) के मुताबिक, गुरुवार सुबह हिसार का तापमान सबसे कम 0.2 डिग्री दर्ज किया गया था।
इसी के चलते अब सभी सरकारी और निजी स्कूल 19 जनवरी को खुलेंगे। वहीं, सीबीएसई और आईसीएसई बोर्ड के प्रैक्टिकल एग्जाम पहले की तरह ही चलते रहेंगे।
प्रदेश में कोहरे और धुंध के कारण एक्सीडेंट भी बढ़ रहे हैं। गुरुवार को ठंड लगने से एक व्यक्ति और एक्सीडेंट में जूडो खिलाड़ी सहित 4 लोगों की मौत हो गई।

No comments :