//# Adsense Code Here #//
फरीदाबाद में एक सॉफ्टवेयर इंजीनियर ने ट्रेन के सामने कूदकर सुसाइड कर लिया। वह नौकरी छूटने से डिप्रेशन में था। हादसे में उसके शरीर के कई टुकड़े हो गए।
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, ट्रेन काफी स्पीड में आई थी। घटना के बाद उसकी पहचान करना मुश्किल था। कूदने से पहले इंजीनियर काफी देर तक ट्रैक के पास बैठा रहा। फिर अचानक से ट्रेन के आगे कूद गया।
घटना की सूचना पर GRP मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भिजवा दिया। सुसाइड से पहले इंजीनियर ने अपनी मां के साथ घर पर खाना खाया था। इसके बाद वह घर से निकला था। मां ने बताया है कि वह सुसाइड की बातें करने लगा था। वह इकलौती संतान था।

No comments :